scriptराज्यपाल ने फहराया तिरंगा | Governor Kohli Hoisted Flag at state level function at Mehsana | Patrika News
अहमदाबाद

राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

मेहसाणा में मनाया गया राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

अहमदाबादJan 27, 2018 / 10:32 pm

Uday Kumar Patel

flag hoisting

अहमदाबाद/मेहसाणा. राज्यपाल ओ. पी. कोहली ने मेहसाणा में 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी उपस्थित थे।
32 प्लाटून में 1077 जवानों ने आईपीएस अधिकारी-कमांडर प्रेमसुख देलुं के नेतृत्व में परेड आयोजित की गई थी। इस अवसर पर स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने योग की प्रस्तुति दी। भवाई कार्यक्रम, कुल मांडवी गरबा, मोटर साइकिल स्टंट शो, जूडो कराटे, जिम्नास्टिक, डॉग शो, अश्व शो आयोजित किया गया।
राज्य के जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय पर्व आयोजित करने की पंरपरा तत्कालीन मुख्यमंत्री व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरंभ की थी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ जे. एन. सिंह, प्रभारी पुलिस महानिदेशक प्रमोद कुमार, राज्यपाल की पत्नी अविनाश कोहली, सीएम की पत्नी अंजलीबेन रुपाणी, स्थानीय सांसद जयश्रीबेन पटेल, विधायक ऋषिकेश पटेल, रमण पटेल, करसन सोलंकी, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एम. एस. डागुर, सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव एल. चुआंगो, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार, जिला प्रभारी सचिव धनंजय द्विवेदी, विभिन्न विभागों के सचिव, जिलाकलक्टर एच. के. पटेल व जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार दक्षिणी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बीएसएफ में मनाया गणतंत्र दिवस

अहमदाबाद. गांधीनगर स्थित बीएसएफ के गुजरात सीमान्त मुख्यालय में 69वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। गुजरात सीमान्त के महानिरीक्षक अजय कुमार तोमर ने सभी ्अधिकारियों, जवानों व कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगा लहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका की बात कही। उन्होंने बीएसएफ अस्पताल, गांधीनगर का दौरा किया और मरीजों का हाल-पूछा, साथ ही मिठाइयां वितरित की।
इस अवसर पर तोमर, उनकी पत्नी व शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव सुनयना तोमर ने अन्य अधिकारियों के साथ बीएसएफ परिसर स्थित अंकुर प्ले स्कूल का दौरा किया।
मुख्यालय में बीएसएफ जवानों व उनके परिजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलों का आयोजन किया गया।
कमलम में तिरंगा फहराया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष आई. के. जाडेजा ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष गोरधन झड़फिया, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू दलसाणिया, केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश मंत्री हर्षदगिरी गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या, प्रदेश मीडिया सेल संयोजक हर्षद पटेल, सांसद डॉ किरीट सोलंकी सहित अन्य उपस्थित थे।

Home / Ahmedabad / राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो