scriptगुजरात कांग्रेस अब युवाओं में बनाएगी पैठ | Gujaat congress, attact youth, exhibition, co-ordinators, | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात कांग्रेस अब युवाओं में बनाएगी पैठ

Gujaat congress, attact youth, exhibition, co-ordinators, gujarat news, ahmedabad news today

अहमदाबादFeb 07, 2020 / 08:46 pm

Pushpendra Rajput

गुजरात कांग्रेस अब युवाओं में बनाएगी पैठ

गुजरात कांग्रेस अब युवाओं में बनाएगी पैठ

गांधीनगर. गुजरात कांग्रेस (Gujarat congress) ने अब युवाओं (Youth) में अपनी पैठ बनाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। जहां युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम (independence struggle) की सच्चाई बताने को मैदान में उतरेगी। वहीं आमजन को भी कांग्रेस के साठ वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियां भी बता रही है। इसके लिए फिलहाल दक्षिण गुजरात (south gujarat) में प्रदर्शनी के जरिए स्कूल-कॉलेज (Schoo-colleges) के छात्रों (Students) और आमजन को कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाई जा रही है।
गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने भी हाल ही में एक कार्यक्रम कहा कि नई पीढ़ी में आजादी का सच्चा इतिहास बताने को जागरुकता अभियान चलाना होगा। जैसे महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजादी दिलाई। इसी तरह से अब देश में सौहाद्रपूर्ण माहौल बनाकर संघर्ष करना होगा। जैसे स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे वैसे ही अब भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। देश की एकता और अखंडता मजबूत करने के लिए तहसील, जिला और नगरपालिका सीटों पर संयोजकों की नियुक्ति करनी होगी और विशेषज्ञ निरीक्षकों के जरिए शिविर लगाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो लोगों के बीच जाकर काम करेंगे।
संयोजक तैयार करेंगे जनमित्र

वहीं गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने बताया कि अब संगठन ढांचे का विक्रेन्द्रीय करण किया जाएगा। नए ढांचे के लिए प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। इसके लिए संयोजक प्रशिक्षण शुरू किया गया है, जिसमें प्रशिक्षण लेने वाले संयोजक बूथ तक जाकर जनमित्र तैयार करेंगे। बाद में जनमित्रों के जरिए डिजिटल सदस्यता का प्रारंभ होगा। वे घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाएंगे और लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़कर जनता के मुद्दों क लोकर संघर्ष किया जाएगा। तहसील, जिला और नगरपालिका के हिसाब से संयोजक बनाए जाएंगे। बाद मे निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो लोगों के बीच जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
साठ वर्षों में कांग्रेस के योगदान की प्रदर्शनी
गुजरात कांग्रेस ने दक्षिण गुजरात के तापी और वलसाड समेत अलग-अलग जिलों में भारत निर्माण प्रदर्शनी शुरू की है। गुजरात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि प्रदर्शनी में आजाद हिन्दुस्तान में किस तरीके से आधुनिक भारत का निर्माण करने के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल समेत कांग्रेस के नेतृत्व में योजना आयोग की स्थापना कर पंचवर्षीय योजना लागू की गई। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति से लेकर भारत कृषि और दूध उत्पादन में आत्मनिर्भरता में आगे बढ़ा है। देश की महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृृत्व और मार्गदर्शन में सेना बहादुरी से पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगलादेश का निर्माण किया। प्रदर्शनी के जरिए पार्टी की उपलब्धियां आमजन को बताई जा रही हैं।

Home / Ahmedabad / गुजरात कांग्रेस अब युवाओं में बनाएगी पैठ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो