scriptगुजरात विधानसभा का मानसून सत्र 2 जुलाई से, अगले दिन पेश होगा बजट | Gujarat assembly monsoon session to begin from July 2 | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र 2 जुलाई से, अगले दिन पेश होगा बजट

-२2 दिनों तक चलेगा सत्र

अहमदाबादMay 16, 2019 / 11:51 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat assembly, monsoon session

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र 2 जुलाई से, अगले दिन पेश होगा बजट

गांधीनगर/अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 2 जुलाई से आरंभ होगा। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में मानसूत्र सत्र को लेकर चर्चा की गई। इसमें राज्यपाल से सत्र बुलाने के आह्वान की सिफारिश भी की गई है। इसी सत्र में पूर्ण बजट भी पेश किया जाएगा। विधानसभा का यह सत्र 23 जुलाई तक चलेगा।
राज्य के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री नितिन पटेल मानसून सत्र के दूसरे दिन 3 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट पेश करेंगे। बजट पर दो दिनों तक सामान्य चर्चा होगी। 12 दिनों तक बजट के विभिन्न विभागों की मांगों पर चर्चा को मंजूरी दी जाएगी।
राज्य सरकार की ओर से गत फरवरी महीने में लेखानुदान पेश किया गया था। इस लेखानुदान के बाद पूरे वर्ष के खर्च और वार्षिक योजना को मंजूरी दी जाएगी। बजट का आकार 2 लाख करोड़ से ज्यादा की संभावना जताई जा रही है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए गत फरवरी महीने में राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ने लेखानुदान पेश किया गया था। चार महीने के खर्च के लिए 63 हजार 939 करोड़ रुपए का लेखानुदान पेश किया गया था।
मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी विधेयकों, सरकारी कामकाज, कई संशोधन विधेयक की चर्चा की गई। विभिन्न विभागों की ओर से अपनी-अपनी योजनाएं व मांगों को इस माह के अंत तक वित्त विभाग के पास भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

नए विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

विधानसभा का मानसून सत्र लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आयोजित होगा। लोकसभा चुनाव परिणाम के साथ ही राज्य की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी आएंगे। इसमें विजेता होने वाले विधायकों को इस सत्र में शपथ दिलाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो