scriptGujarat: भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरे, रूपाणी कैबिनेट के किसी भी मंत्री को नहीं मिली जगह | Gujarat, Bhupendra Patel, Gandhinagar, new cabinet, Swearing-in | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरे, रूपाणी कैबिनेट के किसी भी मंत्री को नहीं मिली जगह

Gujarat, Bhupendra Patel, Gandhinagar, new cabinet, Swearing-in

अहमदाबादSep 16, 2021 / 10:51 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरे, रूपाणी कैबिनेट के किसी भी मंत्री को नहीं मिली जगह

Gujarat: भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरे, रूपाणी कैबिनेट के किसी भी मंत्री को नहीं मिली जगह

गांधीनगर. गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के मंत्रिमंडल में २४ नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। राजभवन में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 9 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। दो महिलाओं को राज्य मंत्री बनाया गया है।
विधानसभा चुनाव से करीब एक वर्ष पूर्व बनाई गई नई सरकार में आश्चर्यजनक रूप से भाजपा आलाकमान ने ‘नो रिपीट थ्योरी‘ का प्रयोग किया है। नए मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के कैबिनेट के किसी भी मंत्री को जगह नहीं दी गई है। सभी मंत्रियों ने गुजराती भाषा में शपथ ली।
ओबीसी-पाटीदार समुदाय को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

नए मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण, क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। इनमें सबसे ज्यादा 7 मंत्री ओबीसी और 6 पाटीदार समुदाय के हैं। 4 आदिवासी और 2 अनुसूचित जाति के विधायकों को भी मंत्री बनाया गया है। वहीं 2 ब्राह्मण और 2 क्षत्रिय को भी जगह दी गई है जबकि जैन समुदाय के एक विधायक को भी मंत्री बनाया गया है।

Home / Ahmedabad / Gujarat: भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरे, रूपाणी कैबिनेट के किसी भी मंत्री को नहीं मिली जगह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो