scriptGujarat BJP: मोरबी कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल | Gujarat BJP, Congress leaders, Morbi, I K Jadeja | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat BJP: मोरबी कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

Gujarat BJP, Congress leaders, Morbi, I K Jadeja

अहमदाबादJul 25, 2020 / 11:53 pm

Uday Kumar Patel

राजकोट. मोरबी कांग्रेस के कई नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ पटेल, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष आई के जाडेजा की उपस्थिति में कई नेता भाजपा से जुड़ गए। इनमें कांग्रेस के तहसील पंचायत के अध्यक्ष हंसराज पांचोटिया, तहसील पंचायत के पूर्व सदस्यगण, सरपंच, उपसरपंच व कांग्रेस के नेता सहित युवा कार्यकर्ता शामिल हैं।
इस अवसर पर राजकोट के सांसद मोहन कुंडारिया, ध्रांगध्रा के विधायक परषोत्तम साबरिया, मोरबी से पूर्व विधायक कांति अमृतिया, गत जून महीने में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक ब्रिजेश मेरजा, महामंत्री हिरेन पारेख, ज्योतिसिंह जाडेजा तथा भाजपा के अन्य कई नेता मौजूद थे।
जाडेजा व अन्य पदाधिकारियों ने इन नेताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इन नेताओं व कार्यकर्ताओं के जुड़ऩे से पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि मोरबी सहित राज्य की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।

राज्यसभा चुनाव से पहले मोरबी के कांग्रेस के विधायक ब्रिजेश मेरजा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। मोरबी के साथ-साथ जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें लींबडी, अबडासा, डांग, कपराडा, करजण, मोरबी व धारी शामिल हैं।

Home / Ahmedabad / Gujarat BJP: मोरबी कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो