scriptAhmedabad News जानिए गुजरात की दो और कौन सी सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, कब होंगे चुनाव | Gujarat, By election, Radhanpur seat, Bayad seat, MLA, Alpesh thakor | Patrika News
अहमदाबाद

Ahmedabad News जानिए गुजरात की दो और कौन सी सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, कब होंगे चुनाव

Gujarat, By election, Radhanpur seat, Bayad seat, MLA, Gujarat Vidhansabha, BJP, Congress, राधनपुर और बायड पर 21 अक्टूबर को ही होगा मतदान, मतगणना भी 24 अक्टूबर को, 4 सीटों पर 21 अक्टूबर को उप चुनाव का हो चुका है ऐलान

अहमदाबादSep 22, 2019 / 07:01 pm

nagendra singh rathore

Ahmedabad News जानिए गुजरात की दो और कौन सी सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, कब होंगे चुनाव

Ahmedabad News जानिए गुजरात की दो और कौन सी सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, कब होंगे चुनाव

अहमदाबाद. गुजरात की दो और विधानसभा सीटों पर By electionउप चुनाव की घोषणा की गई है। इन दोनों सीटों पर भी 21 अक्टूबर को ही Voting मतदान होगा और साथ में ही 24 अक्टूबर को Counting परिणाम की घोषणा की जाएगी।
Election commission of India भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार को Gujarat गुजरात की दो और Vidhansabha विधानसभा सीटों Radhanpur राधनपुर और Bayad बायड पर 21 अक्टूबर को उप चुनाव कराने की घोषणा की है।
शनिवार को ही गुजरात की 4 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा की गई थी, जिसमें थराद, खेरालू, अमराईवाड़ी तथा लूणावाड़ा सीटें शामिल हैं। शनिवार को राधनपुर और बायड सीट पर उप चुनाव की घोषणा नहीं होने के चलते कई अटकलें शुरू हो गई थीं, लेकिन रविवार को इन दोनों सीटों पर भी उप चुनाव की घोषणा होते ही उन पर भी विराम लगा है।
अब रविवार को राधनपुर और बायड सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है, जिससे 21 अक्टूबर को गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होगा। हालांकि अभी भी एक सीट मोरवाहडफ़ पर उपचुनाव की घोषणा अभी होनी बाकी है।
राधनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने जीत दर्ज की थी। और बायड सीट से Congress कांग्रेस के टिकट पर धवल सिंह झाला जीते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद हुए राज्यसभा चुनाव पूर्ण होते ही दोनों ही विधायकों ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और Bjp भाजपा में शामिल हो गए थे, तब से यह दोनो ंही सीटें भी रिक्त थीं।
इससे पहले जिन चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है उन चारों सीटों पर चुने गए विधायक लोकसभा चुनाव में भी लड़े थे और वे जीतकर Member of Parliament सांसद बन गए। जिससे Member of legislative assembly विधायक पद से इस्तीफा दिया था। सीटें खाली थीं।
इनमें खेरालू सीट के भरत सिंह डाभी पाटण से सांसद चुने गए, थराद सीट के परबत पटेल बनासकांठा सीट से, अमराईवाड़ी से विधायक हसमुख पटेल अहमदाबाद पूर्व सीट से सांसद चुने गए, जबकि लूणावाड़ा सीट के रतन सिंह राठौड़ पंचमहाल सीट से सांसद चुने गए हैं। यह सभी चारों सीटें भाजपा के खाते में थीं। अभी मोरवा हडफ़ सीट पर उप चुनाव की घोषणा नहीं हुई है।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार उपचुनाव के लिए Notification अधिसूचना 23 सितंबर को जारी होगी। 182 सदस्यीय Gujarat vidhansabha गुजरात विधानसभा में फिलहाल 9 सीटें रिक्त हैं। तालाला और द्वारका सीट का मामला अदालत में है। मोरवा हडफ़ सीट पर उप चुनाव की घोषणआ बाकी है। जबकि छह सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी गई है।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें, वहीं भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं। विधानसभा चुनाव के बाद ही कांग्रेस में असंतोष के कारण एक के बाद एक विधायक इस्तीफा देते गए। फिलहाल भाजपा के विधायकों की संख्या 100 है।
वहीं कांग्रेस के विधायकों की संख्या 69 रह गई है। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायक, एनसीपी के एक विधायक और निर्दलीय एक विधायक हैं।

इन दो सीटों पर भी उप चुनावों का कार्यक्रम :
अधिसूचना 23 सितंबर को जारी होगी। 30 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन भर सकेंगे। 2 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 3 अक्टूबर नामांकन वापसी का अंतिम दिन होगा। 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे वहीं मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो