scriptGujarat byelections : राधनपुर-बायड में प्रतिष्ठा की जंग | Gujarat byelections, Radhanpur, Bayad, Congress, BJP | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat byelections : राधनपुर-बायड में प्रतिष्ठा की जंग

-Gujarat byelections, Radhanpur, Bayad, Congress, BJP
-Alpesh Thakor, Dhavalsinh Jhala

अहमदाबादOct 08, 2019 / 04:53 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat byelections : राधनपुर-बायड में प्रतिष्ठा की जंग

Gujarat byelections : राधनपुर-बायड में प्रतिष्ठा की जंग


अहमदाबाद/गांधीनगर. गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव होगा। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है।

इन सीटों में-अमराईवाडी, राधनपुर, थराद, बायड, खेरालू तथा लुणावाडा हैं। ये सीटें उत्तर गुजरात व मध्य गुजरात में हैं जिनमें पांच ग्रामीण व एक शहरी सीट है। इन सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को परिणाम आएंगे।
प्रतिष्ठा की लड़ाई राधनपुर और बायड में है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन राधनपुर से कांग्रेस विधायक चुने गए अल्पेश ठाकोर और बायड से उनके सहयोगी कांग्रेस विधायक धवल सिंह झाला ने गत जुलाई में राज्यसभा चुनाव के बाद इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस में खुद की अच्छी स्थिति में नहीं देखते हुए दोनों भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा ने दोनों सीटों से फिर से चुनावी जंग में उतारा है। गत चुनावों में खेरालू, थराद व अमराईवाडी सीटें जहां भाजपा ने जीती थी। लुणावाडा की सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती थी जिन्होंने बाद में भाजपा को अपना समर्थन दिया था।
पाटण जिले की राधनपुर सीट पर भाजपा के अल्पेश ठाकोर का मुकाबला कांग्रेस के रघु देसाई से होगा। इस जंग में एनसीपी के पूंजा रबारी हैं। अरवल्ली जिले की बायड सीट में झाला के सामने कांग्रेस के जसू पटेल और एनसीपी के दौलत सिंह चौहाण होंगे।
https://www.patrika.com/ahmedabad-news/gujarat-assembly-bypolls-6-seats-bjp-congress-5191334/


बनासकांठा जिले की थराद सीट पर भाजपा के जीवराज भाई पटेल का मुकाबला गुलाब सिंह राजपूत और एनसीपी के फरसू गोकलाणी से होगा। मेहसाणा जिले की खेरालू सीट पर भाजपा के अजमल ठाकोर, कांग्रेस के बाबूजी ठाकोर और एनसीपी के पथुजी ठाकोर के बीच जंग है।
अहमदाबाद शहर की अमराईवाडी सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के जगदीश पटेल और कांग्रेस के धमेन्द्र पटेल के बीच है। यहां एनसीपी के विजय यादव मैदान में हैं। उधर पंचमहाल जिले की लुणावाडा से भाजपा के जिग्नेश सेवक का मुकाबला कांग्रेस के गुलाबसिंह चौहाण और एनसीपी के भरत पटेल से होगा।

Home / Ahmedabad / Gujarat byelections : राधनपुर-बायड में प्रतिष्ठा की जंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो