scriptगुजरात से 29 आईएएस चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे | Gujarat cadre 29 IAS officers will be on election duty | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात से 29 आईएएस चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे

-पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव

अहमदाबादOct 20, 2018 / 09:20 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat cadre, IAS officer, assembly elections

गुजरात से 29 आईएएस चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे

अहमदाबाद. देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर गुजरात से 29 आईएएस अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें लोचन सेहरा, संदीप कुमार, डॉ. संध्या भूल्लर, पी. स्वरूप, राजेश मांजू, के.डी. कापडिया, के. एम. भिमजियानी, एम. जे. ठक्कर, डी. जे. पटेल, ए. वी. कालरिया, सी. पी. नेमा, आद्रा अग्रवाल, कुमारी बी. आर. दवे, सी. जे. पटेल, आर. जे. हालानी, डी. एस. गढ़वी, बी.पी. चौहाण, सुनील कुमार एच. धोली, डॉ नरेन्दर कुमार मीणा, जी एच खान, रवि शंकर, अनुपम आनंद, पी. के. सोलंकी, एस. एल. अमरानी, एस एम पटेल, आर के पटेल, एस ए पटेल, बी के पंड्या व जे डी देसाई शामिल हैं।
इसके अलावा गुजरात प्रशासनिक सेवा (जीएएस) के दस अधिकारियों को भी चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें के. एल. बाचानी, जे. पी. देवांगन, डी. ए. शाह, डी. डी. कापडिया, आर. के. मेहता, पी. डी. पलासणा, डी एम सोलंकी, पी एन मकवाणा, जी एस परमार शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को 26 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि आगामी नवम्बर व दिसम्बर महीने में छत्तीसगढ़, मणिपुर, तेलंगाना, मध्य प्रदेश व राजस्थान में चुनाव होने हैं।

सभी 26 लोकसभा सीटों पर एम-3 ईवीएम से होंगे मतदान

अहमदाबाद. अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में गुजरात की सभी 26 सीटों पर एम-3 ईवीएम से मतदान होगा। नई पीढ़ी के इस ईवीएम से मतदान को ज्यादा से ज्यादा विश्वसनीय, सुरक्षित व पारदर्शी बन सकेगा। समय-समय पर ईवीएम का आधुनिकीकरण किया जाता है।

उत्तर गुजरात के 8 जिलों में एकता रथ यात्रा का शुभारंभ

अहमदाबाद. राज्य के राजस्व मंत्री कौशिक पटेल ने उत्तर गुजरात जोन के 8 जिलों में एकता रथ यात्रा का प्रस्थान कराया। आगामी 31 अक्टूबर को दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा-स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लोकार्पण से पहले यह यात्रा आयोजित की जा रही है। यह यात्रा अहमदाबाद के ेनिकोल से आरंभ होकर अहमदाबाद, गांधीनगर, साबरकांठा, बनासकांठा, अरवल्ली, पाटण, मेहसाणा व कच्छ जिले में घूमेगी।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, महापौर बिजल बेन पटेल, गांधीनगर के महापौर प्रवीण पटेल, सांसद दीप सिंह राठौड़ व जयश्रीबेन, कलक्टर डॉ. विक्रांत पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।

Home / Ahmedabad / गुजरात से 29 आईएएस चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो