scriptसीएम से लेकर पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव भारत की राजनीति का अभिनव प्रयोग: यादव | Gujarat, CM , Cabinate, Indian politics, Bhupendra yadav, BJP Gujarat, | Patrika News

सीएम से लेकर पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव भारत की राजनीति का अभिनव प्रयोग: यादव

locationअहमदाबादPublished: Sep 16, 2021 10:16:03 pm

Gujarat, CM , Cabinate, Indian politics, Bhupendra yadav, BJP Gujarat, नए नेतृत्व व वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए निर्णय, पार्टी विकास उद्देश्य-सर्व सामाजिक, सर्व समावेशी है नया मंत्रिमंडल, कोई नाराजगी नहीं, सर्वसहमति से चुने गए हैं सीएम व मंत्री, वरिष्ठ नेता मंत्री भी हैं साथ

सीएम से लेकर मंत्रिमंडल में बदलाव भारत की राजनीति का अभिनव प्रयोग: यादव

सीएम से लेकर मंत्रिमंडल में बदलाव भारत की राजनीति का अभिनव प्रयोग: यादव

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश भाजपा प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि सीएम से लेकर पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव भारतीय जनता पार्टी की नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की नीति का हिस्सा है। यह भारत की राजनीति का अभिनव प्रयोग है। इसे राष्ट्रीय राजनीति के लिए प्रेरणा मान सकते हैं।
पटेल मंत्रिमंडल के शपथग्रहण समारोह के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम् में संंवाददाताओं की ओर से पूरे मंत्रिमंडल के बदलाव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यादव ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने नए नेतृव को उभारने, नए लोगों को स्थान देने और पार्टी के विकास के लिए हमेशा कार्यरत रहती है। ये निर्णय भी उसी दिशा में किया है। नेताओं व पूर्व मंत्रियों में कोई नाराजगी नहीं है, सर्व सामाजिक, सर्व समावेशी और सर्व सहमति से सीएम से लेकर सभी मंत्रियों को चुना गया है। भाजपा टीम भावना के साथ काम करती है। प्रदेश में दो दशक से जारी विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार का नया नेतृत्व और संगठन मिलकर काम करेंगे।
जहां तक पूर्वसीएम रूपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल का सवाल है तो पार्टी उनके साथ सभी मंत्रियों और नेताओं को साथ लेकर राज्य में विकास कार्य को आगे बढ़ाएगी। राज्य में विजय रूपाणी और भूपेन्द्र पटेल मिलकर भाजपा को जीत दिलाएंगे।
2022 में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा
यादव ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के लोगों में भी कोई नाराजगी नहीं है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। भाजपा को तीन चौथाई से ज्यादा सीट मिलेंगीं। राज्य के लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं में कोई नाराजगी नहीं है। सभी मिलकर पार्टी को जीत दिलाने के लिए काम में जुटेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो