script‘चौकीदार’ की रेस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ -साथ गुजरात के कई बड़े नेता भी शामिल | Gujarat CM Rupani, Vaghani others join Chowkidar race on twitter | Patrika News
अहमदाबाद

‘चौकीदार’ की रेस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ -साथ गुजरात के कई बड़े नेता भी शामिल

– मुख्यमंत्री रुपाणी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वाघाणी सहित कई नेताओं ने भी ट्विटर हैंडल पर चौकीदार शब्द जुड़ा

अहमदाबादMar 18, 2019 / 04:03 pm

Uday Kumar Patel

Chowkidar, Rupani, Vaghani, Gujarat, BJP

‘चौकीदार’ की रेस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ -साथ गुजरात के कई बड़े नेता भी शामिल

अहमदाबाद। भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रचार में ट्विटर के जरिए एक चुनावी मुहिम शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं भी चौकीदार’ मुहिम शुरू कर इसका आगाज किया है और साथ में उन्होंने अपना ट्विटर हैंडल भी चौकीदार नरेंद्र मोदी कर दिया है। मोदी के बाद भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल में चौकीदार शब्द जोड़ दिया है। यही स्थिति गुजरात प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ भी देखने को मिली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी, गुजरात भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र सिंह चुड़ास्मा, आर सी फळदू, सौरभ पटेल सहित अन्य मंत्री के साथ साथ गुजरात के लोकसभा सांसद देवू सिंह चौहण, राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पुरुषोत्तम रुपाला, मनसुख मांडविया, गुजरात भाजपा के आईटी सेल हेड अमित ठाकर, पंकज शुक्ला, महासचिव शब्दशरण ब्रहमभट्ट, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्या, विधानसभा में भाजपा के सचेतक पंकज देसाई, विधायक हर्ष संघवी, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. ऋत्विज पटेल सहित कई नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल में नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ दिया है।
यह चौकीदार शब्द कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चौकीदार चोर है के विरोध में के जवाब में किया गया लगता है किया गया प्रतीत होता है।
चौकीदार अभियान से यह भी दिखता है कि अब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान इस शब्द को और भी जोर शोर से उठाया जाएगा और प्रचार किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो