scriptGujarat: रूपाणी ने किए कांग्रेस पर प्रहार. कहा, नेतृत्व की विफलता के कारण तीन वर्षों में कांग्रेस के 25 विधायकों ने दिया इस्तीफा | Gujarat, CM Vijay Rupani, Congress. resignation, MLA, election rally | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: रूपाणी ने किए कांग्रेस पर प्रहार. कहा, नेतृत्व की विफलता के कारण तीन वर्षों में कांग्रेस के 25 विधायकों ने दिया इस्तीफा

Gujarat, CM Vijay Rupani, Congress. resignation, MLA, election rally

अहमदाबादOct 27, 2020 / 09:08 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: रूपाणी ने किए कांग्रेस पर प्रहार.  कहा, नेतृत्व की विफलता के कारण तीन वर्षों में कांग्रेस के 25 विधायकों ने दिया इस्तीफा

Gujarat: रूपाणी ने किए कांग्रेस पर प्रहार. कहा, नेतृत्व की विफलता के कारण तीन वर्षों में कांग्रेस के 25 विधायकों ने दिया इस्तीफा

वडोदरा/अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि इस समय आने वाले उपचुनाव के लिए सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस ही जिम्मेदार है। कांग्रेस में नेतृत्व की विफलता, आंतरिक गुटबाजी की चरमसीमा, नीति- नियमों के अभाव के कारण तीन वर्षों में गुजरात में कांग्रेस के 25 विधायकों ने इस्तीफा दिया।
वडोदरा जिले के करजण में की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात ही नहीं देश भर में कांग्रेस टूट रही है। जनता के साथ-साथ अब कांग्रेस में रहने वाले लोगों को भी उनकी पार्टी से विश्वास उठ गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब तक लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई अनेक सरकारों को हटाया है। इस चुनाव में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अपनी विफलता छिपाने के लिए दलबदलू शब्द का बार-बार उपयोग कर जनता को गुमराह करने का निरर्थक प्रयास कर रही है। लेकिन वास्तविकता यह है कि कांग्रेस अपनी विफल नीतियों के कारण ही अपने विधायकों को गंवाने की बारी आई है। विधायकों को भी अब यह लगने लगा है कि अब कांग्रेस में रहकर जनता का काम नहीं होता।
रूपाणी ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को हार का अंदाजा हो चुका है इसलिए पार्टी अब हताश, निराश हो चुकी है। कांग्रेस झूठे वादे कर लोगों के मत लेने के लिए निकली है। राज्य में कांग्रेस की सरकार ने सात वर्ष तक सरकारी भर्ती नहीं की जबकि गुजरात अब देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला राज्य है, ऐसे में कांग्रेस का रोजगार के संबंध में बोलना शोभा नहीं देता।

Home / Ahmedabad / Gujarat: रूपाणी ने किए कांग्रेस पर प्रहार. कहा, नेतृत्व की विफलता के कारण तीन वर्षों में कांग्रेस के 25 विधायकों ने दिया इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो