scriptकांग्रेस आज से करेगी सदस्यता पंजीकरण अभियान का प्रारंभ | Gujarat congress, president, nomination, membership, | Patrika News
अहमदाबाद

कांग्रेस आज से करेगी सदस्यता पंजीकरण अभियान का प्रारंभ

31 मार्च तक चलेगा अभियान, आमजन को जोडऩे को घर-घर जाएगी कांग्रेस

अहमदाबादOct 31, 2021 / 09:30 pm

Pushpendra Rajput

कांग्रेस आज से करेगी सदस्यता पंजीकरण अभियान का प्रारंभ

कांग्रेस आज से करेगी सदस्यता पंजीकरण अभियान का प्रारंभ

गांधीनगर. गुजरात कांग्रेस की ओर से एक नवम्बर, सोमवार से सदस्यता पंजीकरण अभियान का प्रारंभ होगा, जो 31 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के जरिए कांग्रेस आमजन तक पहुंचेगी और घर-घर संपर्क किया जाएगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को गुजरात कांगे्रस ने सदस्यता पंजीकरण अभियान का उद्घाटन किया। साथ ही अभियान की रणनीति को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने मंथन किया गया।
गुजरात कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा, गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता परेश धानाणी ने सदस्यता पंजीकरण अभियान के उद्घाटन पर कहा कि यह अभियान एक नवम्बर से प्रारंभ होगा और 31 मार्च तक चलेगा। जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष, प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनधियों के साथ पंजीकरण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम बनाकर पंजीकरण अभियान को सफल बनाया जाएगा।

Home / Ahmedabad / कांग्रेस आज से करेगी सदस्यता पंजीकरण अभियान का प्रारंभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो