scriptGujarat congress rally गांधीनगर में, कांग्रेस और पुलिस में ‘दंगल` | Gujarat congress, rall, Gandhi nagar, police, vidhan sabha march | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat congress rally गांधीनगर में, कांग्रेस और पुलिस में ‘दंगल`

Gujarat congress, rally Gandhi nagar, police, vidhan sabha march
#Gujarat congress, # Gujrat vidhan sabha

अहमदाबादDec 09, 2019 / 10:33 pm

Pushpendra Rajput

Gujarat congress rally गांधीनगर में, कांग्रेस और पुलिस में 'दंगल`

Gujarat congress rally गांधीनगर में, कांग्रेस और पुलिस में ‘दंगल`

गांधीनगर. गुजरात विधानसभा (Gujart assembly) के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को गुजरात कांग्रेस (Gujrat congress leaders) के नेताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के बैनर तले कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता गैर सचिवालय क्लर्क परीक्षा, महिला सुरक्षा (women safty), बेरोजगार, किसान (farmers issues) से जुड़े मुद्दों को लेकर सत्याग्रह छावनी से विधानसभा का घेराव करने के लिए राज्य सरकार के खिलाफ रैली (Rally) निकालते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पथिक आश्रम से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेसी नेताओं को रोकने का प्रयास किया। कई महिला कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड (bar को हटाने की कोशिश के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई।
रैली को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। वॉटर कैनन की तेज बौछार के सामने भी कई कार्यकर्ता डटे रहे और भाजपा सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
पुलिस ने भी इन कार्यकर्ताओं को जबरन हटाने की कोशिश की, लेकिन कुछ गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वॉटर केनन की गाड़ी पर पथराव किया जिससे शीशे टूट गए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। बाद में पुलिसकर्मियों ने रैली की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया और कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान पुलिस की झड़प में चावड़ा का कुर्ता भी फट गया। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
Gujarat <a  href=
Congress rally गांधीनगर में, कांग्रेस और पुलिस में ‘दंगल`” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/12/09/congress_2_5483102-m.jpg”>
Gujarat congress rally गांधीनगर में, कांग्रेस और पुलिस में 'दंगल`
रैली को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। वॉटर कैनन की तेज बौछार के सामने भी कई कार्यकर्ता डटे रहे और भाजपा सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
पुलिस ने भी इन कार्यकर्ताओं को जबरन हटाने की कोशिश की, लेकिन कुछ गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वॉटर केनन की गाड़ी पर पथराव किया जिससे शीशे टूट गए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। बाद में पुलिसकर्मियों ने रैली की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया और कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान पुलिस की झड़प में चावड़ा का कुर्ता भी फट गया।
इससे पूर्व गांधीनगर में कांग्रेस ने सत्याग्रह छावनी पर सभा की।इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमित धनाणी ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार को महिला सुरक्षा, किसानों और युवाओं को रोजगार के मु्दों लेकर जमकर घेरा।
विद्यार्थियों को धमकाया गया: चावड़ा

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष चावड़ा का आरोप है कि विधानसभा घेराव और रैली होने से पुलिस ने गांधीनगर के अलग-अलग हॉस्टल में जाकर विद्यार्थियों को धमकाया गया था ताकि वे धरना या फिर पार्टी के हल्लाबोल कार्यक्रम में शामिल न हों। विद्यार्थियों को धमकाया गया कि यदि वे ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होंगे तो आगामी परीक्षा में उन्हें बैठने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं से दुष्कर्ण, कानून- व्यवस्था खस्ताहाल, गैर सचिवालय क्लर्क की भर्ती परीक्षा गड़बड़ी समेत मुद्दों को लेकर यह कार्यक्रम किया गया, जिसे राज्य सरकार ने दबाने की कोशिश की। वहीं कार्यकर्ताओं को रैली में आने से रोकने के लिए गांधीनगर में पुलिस ने कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया और कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

Home / Ahmedabad / Gujarat congress rally गांधीनगर में, कांग्रेस और पुलिस में ‘दंगल`

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो