scriptGujarat: गुजरात में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, देश में सबसे आगे | Gujarat, Corona, Vaccine, highest dose | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, देश में सबसे आगे

Gujarat, Corona, Vaccine, highest dose

अहमदाबादJun 13, 2021 / 12:14 am

Uday Kumar Patel

Gujarat: गुजरात में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, देश में सबसे आगे

Gujarat: गुजरात में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, देश में सबसे आगे

अहमदाबाद. गुजरात में शनिवार तक दो करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। इसके साथ ही राज्य प्रति दस लाख टीकाकरण में पूरे देश में पहले स्थान पर है। शनिवार को राज्य में 2, 94, 583 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस तरह अब तके राज्य में 2 करोड़ 30 हजार 392 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
18 से 45 वर्ष की आयु के 2 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं इसी आयु वर्ग के11053 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी गई।
पांच महीने के भीतर राज्य के 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने इस सफलतापूर्वक कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अमोघ अस्त्र है। टीकाकरण के तहत राज्य के सभी नागरिकों को शामिल करने कर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से राज्य के कम से कम लोगों संक्रमित हो सकेंगे।

Home / Ahmedabad / Gujarat: गुजरात में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, देश में सबसे आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो