scriptGujarat: मुख्यमंत्री रूपाणी ने की घोषणा, चक्रवात मुक्त हुआ गुजरात | Gujarat, Cyclone Taukate, CM Vijay Rupani, | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: मुख्यमंत्री रूपाणी ने की घोषणा, चक्रवात मुक्त हुआ गुजरात

Gujarat, Cyclone Taukate, CM Vijay Rupani,

अहमदाबादMay 19, 2021 / 12:09 am

Uday Kumar Patel

Gujarat: मुख्यमंत्री रूपाणी ने की घोषणा, चक्रवात मुक्त हुआ गुजरात

Gujarat: मुख्यमंत्री रूपाणी ने की घोषणा, चक्रवात मुक्त हुआ गुजरात

अहमदाबाद./राजकोट. गुजरात चक्रवात मुक्त हो गया। राहत की बात यह है कि मंगलवार देर रात असर कम होता गया। मुख्यमंत्री ने चक्रवात मुक्त गुजरात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूर्व योजना, सावधानी और राज्य सरकार के छोटे- से -छोटे कर्मचारियों के सक्रिय प्रयत्नों व लोगों के अभूतपूर्व सहयोग से गुजरात तौकते चक्रवात से पूरी तरह मुक्त हो गया।
प्रभावित जिलों में बुधवार से सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री रूपाणी ने बताया कि अगले दो दिनों में जनजीवन सामान्य करने को लेकर काम चलेगा। बुधवार से प्रभावित जिलों में नुकसान का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसमें मकान, पशुपालन व मत्स्योद्योग के नुकसान का सर्वेक्षण शामिल है। मुख्यमंत्रीने कहा कि तौकते चक्रवात के पूर्व अनुमान के बाद से ही सरकार ने कदम उठाने शुरू कर दिए थे। इस कारण इस चक्रवात से जानमाल की ज्यादा हानि नहीं हुई है। सर्वेक्षण के बाद प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी। युद्ध स्तर पर पुनर्वास, राहत कार्य आरंभ किया जाएगा।

Home / Ahmedabad / Gujarat: मुख्यमंत्री रूपाणी ने की घोषणा, चक्रवात मुक्त हुआ गुजरात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो