scriptGujarat: गिरनार रोप-वे पर्यटन क्षेत्र का नया नजराना बनेगा | Gujarat, Girnar Rope-way, Tourism, CM Vijay Rupani | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: गिरनार रोप-वे पर्यटन क्षेत्र का नया नजराना बनेगा

Gujarat, Girnar Rope-way, Tourism, CM Vijay Rupani

अहमदाबादJul 17, 2020 / 12:54 am

Uday Kumar Patel

Gujarat: गिरनार रोप-वे पर्यटन क्षेत्र का नया नजराना बनेगा

Gujarat: गिरनार रोप-वे पर्यटन क्षेत्र का नया नजराना बनेगा

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि आने वाले दिनों में गिरनार पर्वत पर शुरू होने वाला रोप-वे इस समूचे पर्यटन क्षेत्र का नया नजराना बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ में विकसित की जाने वाली इन सुविधाओं के अंतर्गत विशाल पार्किंग, सामुदायिक रसोई, पर्यटन सूचना केंद्र, सोमनाथ म्यूजियम और पुस्तकालय सहित विश्व स्तरीय सुविधाएं स्थापित कर गुजरात और केंद्र सरकार तथा सोमनाथ ट्रस्ट इस यात्राधाम के सर्वांगीण पर्यटन विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
उन्होंने राज्य के ऐसे धार्मिक स्थलों सहित पर्यटन केंद्रों और तीर्थ क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास कर दुनिया के पर्यटन मानचित्र में देदीप्यमान बनाने की प्रतिद्धता जतायी।
उन्होंने साफ कहा कि सर्विस सेक्टर में विशेषकर टूरिज्म सेक्टर सर्वाधिक रोजगार मुहैया कराकर आर्थिक वृद्धि में नई ताकत के तौर पर उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि गुजरात में पर्यटन स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों की जो विविधता है, वह दुनियाभर के सैलानियों को आकर्षित करती है। वहीं, पिछले दो वर्ष में टूरिज्म सेक्टर के तीव्र विकास से रोजगार सहित आर्थिक वृद्धि में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री ने मोरबी के ववाणिया में श्रीमद राजचंद्र भवन के विकास के लिए 6 करोड़ के कार्यों का ई-भूमिपूजन किया।

रूपाणी ने उत्तर गुजरात के पाटन में वीर मेघमाया स्मारक भवन के ३ करोड़ रूपए के विभिन्न सुविधा विकास के कार्यों का भी ई-भूमिपूजन किया। उन्होंने सदियों पहले लोगों की प्यास बुझाने के लिए वीरर मेघमाया द्वारा दिए गए बलिदान का उल्लेख किया।

Home / Ahmedabad / Gujarat: गिरनार रोप-वे पर्यटन क्षेत्र का नया नजराना बनेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो