scriptGujarat: गुजरात में 10879 ग्राम पंचायतों के लिए 19 दिसम्बर को चुनाव | Gujarat, Gram Panchayat election, 19 December | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात में 10879 ग्राम पंचायतों के लिए 19 दिसम्बर को चुनाव

Gujarat, Gram Panchayat election, 19 December

अहमदाबादNov 22, 2021 / 10:43 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: गुजरात में 10879 ग्राम पंचायतों के लिए 19 दिसम्बर को चुनाव

Gujarat: गुजरात में 10879 ग्राम पंचायतों के लिए 19 दिसम्बर को चुनाव

अहमदाबाद. गुजरात में 10879 ग्राम पंचायतों के लिए 19 दिसम्बर को चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को इसकी घोषणा की। राज्य चुनाव आयुक्त संजय प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में चुनावी कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा कि चुनाव के लिए 29 नवम्बर को अधिसूचना जारी होगी। 4 दिसम्बर तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। 6 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 7 दिसम्बर होगी।
मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। जरूरतहोने पर पुनर्मतदान 20 दिसम्बर को होगा। मतगणना 21 दिसम्बर को होगी। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि 24 दिसम्बर को होगी। ग्राम पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव संहित लागू हो गई है।

इन 10879 ग्राम पंचायतों में 10284 सरपंच और करीब 89,702 वॉर्ड में सदस्य चुने जाएंगे। इसके अलावा जिन ग्राम पंचायतों की अवधि 31 मार्च के बाद पूर्ण होगी। जिन ग्राम पंचायतों की अवधि एक वर्ष से ज्यादा बाकी है वहां के रिक्त सीटों पर उपचुनाव होने हैं। साथ ही विभाजन वाले और मध्यवर्ती चुनाव वाले ग्राम पंचायतों में भी चुनाव होंगे। इन ग्राम पंचायतों में सामान्य या मध्यावर्ती चुनाव होंगे।
जिन ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं उसमें 10,117 सामान्य चुनाव, विभाजन/विसर्जन 65 सीटों, और उपचुनाव में 679 सीटों पर मतदान होगा। 88211 वार्ड के लिए सामान्य चुनाव होंगे। विभाजित ग्राम पंचायतों पर 568, उपचुनाव के लिए 923 वॉर्ड समेत 89,702 वॉर्ड में चुनाव होंगे।

2 करोड़ से ज्यादा मतदाता

ग्राम पंचायतों के चुनाव में 20,65,3374 मतदाता वोट डालेंगेे। इनमें 10,64,65,24 पुरुष व 1000,6850 महिला मतदाता होंगे। कुल 27085 मतदान केन्द्र होंगे। 54,387 मतदान पेटियों की आवश्यकता होगी। इनमें 64,620 उपलब्ध मतपेटियां है। चुनाव अधिकारियों की संख्या 2657 रहेगी। सहायक मतदाता अधिकारियों की संख्या 2990, पोलिंग स्टाफ की संख्या 15,77222 होंगे और 58835 पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे।

विधानसभा से पहले एक और चुनाव

राज्य में अगले वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव से पहले यह एक और बड़ा चुनाव होगा। इससे ग्रामीण इलाकों में राजनीतिक दलों की स्थिति का पता चलेगा। हालांकि ये चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं लड़े जाते।

Home / Ahmedabad / Gujarat: गुजरात में 10879 ग्राम पंचायतों के लिए 19 दिसम्बर को चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो