scriptGujarat: हिम्मतनगर शहर में स्वैच्छिक लॉकडाउन का दिखा असर | Gujarat, Himmatnagar, Lockdown, Corona | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: हिम्मतनगर शहर में स्वैच्छिक लॉकडाउन का दिखा असर

Gujarat, Himmatnagar, Lockdown, Corona

अहमदाबादApr 24, 2021 / 10:19 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: हिम्मतनगर शहर में स्वैच्छिक लॉकडाउन का दिखा असर

Gujarat: हिम्मतनगर शहर में स्वैच्छिक लॉकडाउन का दिखा असर

हिम्मतनगर. साबरकांठा जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हुए हिम्मतनगर शहर में एक सप्ताह के लिए स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया गया। स्वैच्छिक लॉकडाउन शनिवार से आरंभ हुआ जो आगामी 2 मई तक रहेगा।
स्वयंभू लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को शहरी एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें ,मॉल पूरी तरह से बंद दिखे। वहीं मेडिकल स्टोर के अलावा सभी अन्य व्यापारी संगठनों ने साप्ताहिक लॉकडाउन का पालन करते हुए नजर आए। इससे पहले सप्ताह के शनिवार और रविवार को स्वयंभू लॉकडाउन लगाया जा रहा था लेकिन इसका सही पालन न होने के चलते। हिम्मतनगर नगर पालिका ,जिला प्रशासन, शहर के भिन्न-भिन्न संगठनों के व्यापारी एसोसिएशन की शुक्रवार को बैठक किया गया और बैठक में शहर के सभी दुकानों को एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से बंद करने फैसला लिया गया।
हिम्मतनगर शहर में स्वयंभू लॉकडाउन का पूरा असर देखने को मिला। बाजारों में लोगों की चहल पहल काफी काम देखने को मिला।

Home / Ahmedabad / Gujarat: हिम्मतनगर शहर में स्वैच्छिक लॉकडाउन का दिखा असर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो