scriptGujarat: पांच पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का जीवन रक्षा पदक | Gujarat, Jeevan Raksha padak. 5 policemen | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: पांच पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का जीवन रक्षा पदक

Gujarat, Jeevan Raksha padak. 5 policemen

अहमदाबादJan 25, 2020 / 11:59 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: पांच पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का जीवन रक्षा पदक

Gujarat: पांच पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का जीवन रक्षा पदक

अहमदाबाद. राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात के पांच पुलिसकर्मियों को जीवन रक्षा पदक दिए जाने की घोषणा की है। इनमें राजकोट के पुुलिस उपनिरीक्षक प्राणवीर सिंह सरवैया, भरूच के तीन पुलिस कांस्टेबल श्रवणकुमार वसावा, दिनेश वसावा व फिरोज मुल्तानी तथा मोरबी जिले के पुलिस कांस्टेबल पृथ्वीसिंह सरवैया शामिल हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने इन पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।
जीवन रक्षा पदक श्रृंखला किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए मानव स्वभाव के सराहनीय कार्य के लिए किसी व्यक्ति को दिया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है। इनमें सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक। जीवन के सभी क्षेत्रों के व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जाता है।

होमगार्ड व सिविल डिफेन्स में उल्लेखनीय सेवा के लिए 7 को पदक

अहमदाबाद. गणतंत्र दिवस के अवसर पर होम गार्ड व सिविल डिफेन्स संवर्ग में उल्लेखनीय सेवा के लिए सेक्शन लीडर जगवीर सिंह मकवाणा, कंपनी कमांडर जशवंत सिंह गढवी, प्लाटून सार्जेन्ट निमिषा रमेशचंद्र पटेल, सब इंस्पेक्टर इंस्ट्रक्टर जयराम देसाई, सब इंस्पेक्टर इंस्ट्रक्टर प्रवीण भट्ट, सब इंस्पेक्टर इंस्ट्रक्टर हरिभाई परमार व लीडर विभाकर अंताणी को पदक देने की घोषणा की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो