scriptGujarat: राज्य में पकड़े 442 तेंदुओं में से 82 मानवभक्षी पिंजरे में कैद | Gujarat, Leopard, caged, maneater leopard, Assembly | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: राज्य में पकड़े 442 तेंदुओं में से 82 मानवभक्षी पिंजरे में कैद

Gujarat, Leopard, caged, maneater leopard, Assembly

अहमदाबादFeb 27, 2020 / 11:36 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: राज्य में पकड़े 442 तेंदुओं में से 82 मानवभक्षी पिंजरे में कैद

Gujarat: राज्य में पकड़े 442 तेंदुओं में से 82 मानवभक्षी पिंजरे में कैद



गांधीनगर. राज्य में पकड़े गए 442 तेंदुओं में 82 तेंदुए मानवभक्षी हैं जो अभी भी पिंजरे में कैद हैं। राज्य में तेंदुए और तेंदुए के शावकों की संख्या में संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के जवाब में राज्य के वन मंत्री गणपत सिंह वसावा ने कहा कि वर्ष 2016 में तेंदुए की अंतिम गणना के हिसाब से राज्य में कुल 1395 तेंदुए दर्ज हैं। इन्में 177 शावक हैं।
इस मुद्दे से जुड़े अन्य सवाल में वसावा ने कहा कि राज्य में 442 तेंदुए पकड़े गए हैं। इनमें से 82 तेंदुए ऐसे थे जिन्होंने मनुष्य पर हमला किया।
इन सभी 82 तेंदुओं को अभी तक छोड़ा नहीं गया है। ये सभी तेंदुए अभी पिंजरे में कैद हैं। उन्होंने बताया कि जूनागढ़ जिले में 354 और गिर सोमनाथ जिले में 111 तेंदुए हैं। तेंदुए के हमले से होने वाली मानव मौत के मामले में राज्य सरकार की ओर से 4 लाख की आर्थिक मदद चुकाई जाती है।

पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई इलाकों में तेंदुए के मानवों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं।

Home / Ahmedabad / Gujarat: राज्य में पकड़े 442 तेंदुओं में से 82 मानवभक्षी पिंजरे में कैद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो