scriptगुजरात के समुद्री व्यापार-वाणिज्य और स्थानीय निकायों की स्वायत्तता का अभ्यास करेगा मालदीव | Gujarat, Maldives, Peoples Majlis, Mohammad Nasheed | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात के समुद्री व्यापार-वाणिज्य और स्थानीय निकायों की स्वायत्तता का अभ्यास करेगा मालदीव

-Gujarat, Maldives, Peoples Majlis, Mohammad Nasheed

अहमदाबादDec 10, 2019 / 11:36 pm

Uday Kumar Patel

गुजरात के समुद्री व्यापार-वाणिज्य और स्थानीय निकायों की स्वायत्तता का अभ्यास करेगा मालदीव

गुजरात के समुद्री व्यापार-वाणिज्य और स्थानीय निकायों की स्वायत्तता का अभ्यास करेगा मालदीव

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मंगलवार को गांधीनगर में मालदीव की संसद पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। मालदीव में 87 सदस्यीय संसद के इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के गुजरात दौरे का उद्देश्य राज्य के सामुद्रिक व्यापार-वाणिज्य, उद्योग विकास तथा स्थानीय निकायों की स्वायत्तता का अभ्यास करना है। मुख्यमंत्री ने इस प्रतिनिधिमंडल का गांधी, सरदार और नरेन्द्र मोदी की धरती पर गर्म जोशी से स्वागत करते हुए कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा मालदीव और गुजरात के पारस्परिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगा।
रूपाणी ने कहा कि 1600 किलोमीटर लंबे समुद्री तट वाले गुजरात के बंदरगाह भारत की समुद्री व्यापार गतिविधियों का प्रवेश द्वार बने हैं। इस संदर्भ में शिपिंग और फिशिंग इंडस्ट्रीज में मालदीव और गुजरात के बीच विकास की विपुल संभावनाएं निहित हैं। मालदीव की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद ने भी गुजरात के साथ मालदीव के सदियों पुराने रिश्ते का स्मरण करते हुए कहा कि गुजरात के साथ 17वीं-18वीं शताब्दी से मालदीव के समुद्री व्यापार और वाणिज्यिक संबंध रहे हैं। वहीं दुनिया के अन्य देशों में से मालदीव के प्रवास पर आने वाला सबसे पहला समुदाय भी गुजराती समुदाय ही था। उन्होंने कहा कि व्यापार-वाणिज्य के क्षेत्र में गुजरात से सुदूर पूर्व के देशों में भेजी जाने वाली चीजें ज्यादातर मालदीव के समुद्री मार्ग से होकर ही जाती है।
नशीद ने मालदीव, भारत और गुजरात के बीच समुद्री मालवहन यातायात के संयोजन की दिशा में सकारात्मक नजरिए से विचार करने का भारत और गुजरात सरकार से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मालदीव को मेरिटाइम हब बनाने की उनके देश की मंशा में ये प्रयास अहम साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने भी इस विषय पर आगे अभ्यास कर भारत सरकार के साथ परामर्श करने का भरोसा दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, प्रधान सचिव मनोज कुमार दास तथा सचिव अश्विनी कुमार भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने नशीद को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिकृति उपहार स्वरूप भेंट की।

Home / Ahmedabad / गुजरात के समुद्री व्यापार-वाणिज्य और स्थानीय निकायों की स्वायत्तता का अभ्यास करेगा मालदीव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो