scriptGujarat News : फर्जी किसान बनने वालों की खैर नहीं, मंत्री ने दी यह कड़ी कार्रवाई की चेतावनी | Gujarat Minister Warning, Those who become fake farmers are not well | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat News : फर्जी किसान बनने वालों की खैर नहीं, मंत्री ने दी यह कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

गोकुलधाम नार में 108 फीट के स्तंभ पर राष्ट्रध्वज का प्रतिष्ठापन

अहमदाबादMay 23, 2022 / 12:09 am

Binod Pandey

Gujarat News : फर्जी किसान बनने वालों की खैर नहीं, मंत्री ने दी यह कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Gujarat News : फर्जी किसान बनने वालों की खैर नहीं, मंत्री ने दी यह कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

आणंद. राज्य के राजस्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी ने गलत ढंग से किसान बने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे खुद ही किसान के वर्ग से बाहर निकल जाए। फर्जी रूप से किसान बन बैठे लोगों के खिलाफ सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी। उनके विरुद्ध फौजदारी केस दर्ज कराया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने हाल के खेड़ा जिले के मातर का उल्लेख किया जहां कई ग्रामीण गैर किसान होते हुए भी किसान बने हुए हैं।


मंत्री गोकुलधाम नार में गोकुलधाम नार संस्था की ओर से हेल्पिंग हैंड फॉर ह्युमेनिटी वर्जिनिया (यूएसए) के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर गोकुलधाम प्रवेश द्वार पर 108 फीट के स्तंभ पर राष्ट्रध्वज स्थापित किया गया। राजस्व मंत्री राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि धर्म दया करना सिखाता है, यह कहते हुए उन्होंने बताया कि शास्त्र और शस्त्र आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग कें किए गए परिवर्तन समेत 24 प्रकार की इनामी जमीनों के विभिन्न कानूनों के निराकरण लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आगामी समय में नागरिकों के हितार्थ 19 निर्णय लिए जाएंगे। राजस्व मंत्री ने कहा कि धर्म संसंस्थाओं मेंं हो रहे परिवर्तन से विश्वास बढा है। देश को आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि राजसत्ता से धर्मसत्ता ऊपर होती है। त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रध्वज की ताकत क्या होती है रशिया-युक्रेन के बीच युद्ध के समय लोगों ने देखा। सरकार के कुटुंंब पहेलुं-समाधान योजना के बारे में उन्होंने बताया कि इस योजना में कोई सवाल या विवाद का स्थान नहीं, यहां मात्र समाधान कराया जाएगा।
राष्ट्र विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रेसर : देवुसिंह चौहाण
आयोजन में केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहाण ने कहा कि राष्ट्र और धर्म परस्पर जुड़े हुए हैं। हमारे संत और शास्त्र हमें सिखाते हैं कि चारित्र्य निर्माण से समाज का निर्माण और पोषण होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति जितनी प्राचीन है, उतनी ही उसमें नवीनता भी है। हमलोगों की संस्कृति दूसरों को सम्मान देती है। अनके धर्म, संप्रदाय और मतों को भी भारतीय संस्कृति ने संभाला है। उन्होंने कहा कि वाणी, व्यवहार से राष्ट्र विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Gujarat News : फर्जी किसान बनने वालों की खैर नहीं, मंत्री ने दी यह कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
धार्मिक प्रवृति के साथ समाज सेवा प्रेरणादायी : सी आर पाटिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नवसारी के सांसद सी आर पाटिल ने कहा कि धार्मिक प्रवृत्ति के साथ समाज की सेवा कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी है। संत हमें अपने धर्म का ज्ञान देते हैं, इसके कारण हमें धर्मपे्रमी बनना चाहिए। संतों के उपदेश से हमें प्रेरणा मिलती है। इसके कारण मतभेद भी दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में वृद्धाश्रम की जरूरत नहीं हो, ऐसे वातावरण का निर्माण किया जाना चाहिए। पद्मभूषण व दंताली भक्ति निकेतन आश्रम के स्वामी सच्चिदानंद, गुरुकुल के माधवप्रियदास, गोकुलधाम नार के साधु शुकदेव प्रसाद, वडताल सत्संग महासभा के प्रमुख नौतमप्रकाशदास समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो