scriptGujarat: प्रखर रामायणी Morari Bapu ने Amit Shah की तुलना Sardar Patel से की | Gujarat, Morari Bapu, Amit Shah, Sardar Patel | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: प्रखर रामायणी Morari Bapu ने Amit Shah की तुलना Sardar Patel से की

Gujarat, Morari Bapu, Amit Shah, Sardar Patel

अहमदाबादJan 27, 2020 / 05:52 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat:  प्रखर रामायणी Morari Bapu ने Amit Shah की तुलना Sardar Patel से की

Gujarat: प्रखर रामायणी Morari Bapu ने Amit Shah की तुलना Sardar Patel से की

राजकोट/गांधीनगर. जाने -माने कथाकार मोरारी बापू ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सराहना करते हुए उनकी तुलना लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल से कर दी। पटेल के साथ शाह की तुलना करने पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस ने इस पर प्रतिििक्रया देते हुए कहा कि सरदार पटेल से किसी की तुलना नहीं की जा सकती। जलाराम बापा के धाम राजकोट जिले के वीरपुर में अन्न क्षेत्र में द्विशताब्दी महोत्सव के तहत मोरारीबापू ने रामकथा के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर बापू ने व्यासपीठ से केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की तुलना पूर्व गृह मंत्री सरदार पटेल से करते हुए कहा कि शाह जो हिम्मपूर्वक नियम लेते हैं जो सरदार पटेल की याद दिलाती है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विरोध भूलकर भारत की महिमा करनी चाहिए। कई लोगों को सिर्फ विरोध करने की आदत होती है।
इस पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि मोरारी बापू काफी आदरणीय व सम्मानित व्यक्ति हैं। सरदार पटेल के साथ किसी की तुलना नहीं हो सकती है।
गुजरात विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता परेश धानाणी ने भी परोक्ष रूप से ट्वीट करते हुए कहा कि रावण भी शिवभक्त, शूरवीर व विद्वान था, लेकिन उसकी काली करतूतों से कलंकित राज को मुक्ति दिलाने के लिए रामायण रचा गया था।
इससे पहले भी मोरारीबापू एक बयान को लेकर सुर्खियों में थे।

Home / Ahmedabad / Gujarat: प्रखर रामायणी Morari Bapu ने Amit Shah की तुलना Sardar Patel से की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो