scriptGujarat: एक बार फिर मोटेरा बनेगा विश्व रिकॉर्ड का साक्षी | Gujarat, Motera, Trump, Modi, Ahmedabad | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: एक बार फिर मोटेरा बनेगा विश्व रिकॉर्ड का साक्षी

Gujarat, Motera, Trump, Modi, Ahmedabad

अहमदाबादFeb 20, 2020 / 12:17 am

Uday Kumar Patel

Gujarat: एक बार फिर मोटेरा बनेगा विश्व रिकॉर्ड का साक्षी

Gujarat: एक बार फिर मोटेरा बनेगा विश्व रिकॉर्ड का साक्षी

अहमदाबाद. क्रिकेट के कई विश्व रिकॉर्ड बना चुका अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड का साक्षी बनेगा। यह विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है जिसकी दर्शक क्षमता एक लाख दस हजार से ज्यादा है। यहां स्टेडियम आगामी 24 फरवरी को विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र (अमरीका) और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) को साझा मंच प्रदान करेगा। मौका होगा अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विश्व के सबसे शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्ष ट्रंप की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। दोनोंं इस विश्व के इस सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे। इस अवसर पर ट्रंप की पत्नी व फस्र्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी उपस्थित रहेंगी।
इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख दस हजार से ज्यादा है। यह स्टेडियम दर्शक क्षमता के हिसाब से विश्व के शीर्ष तीन सबसे बड़े स्टेडियम में है। बीसीसीआई ने बुधवार को खिली धूप वाली पूरी तरह से तैयार मोटेरा स्टेडियम की फोटो साझा की। कुछ दिनों पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी मोटेरा स्टेडियम की तस्वीर साझा की थी।
गावस्कर, कपिल देव, तेंदुलकर ने बनाए कीर्तिमान


पुराने मोटेरा स्टेडियम पर कई क्रिकेट के कई विश्व कीर्तिमान बने। लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने वर्ष 1987 में यहीं पर टेस्ट क्रिकेट में पहली बार दस हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया था। हरफनमौला कपिल देव ने न्यूजीलैण्ड के रिचर्ड हैडली के सर्वाधिक 432 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक यहीं पर जड़ा था। इसी मैदान पर भारत ने वर्ष 2011 में विश्व कप क्वार्टरफाइनल में आस्टे्रलिया के विश्व कप में लगातार मैच जीतने का रथ रोका था।

Home / Ahmedabad / Gujarat: एक बार फिर मोटेरा बनेगा विश्व रिकॉर्ड का साक्षी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो