scriptGujarat news: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को घेरा | Gujarat news, congress, demonstration, BJP government, | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat news: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को घेरा

गिनाई नाकामियां, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

अहमदाबादAug 09, 2021 / 09:29 pm

Pushpendra Rajput

Gujarat news: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को घेरा

Gujarat news: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को घेरा

गांधीनगर. जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को गुजरात कांग्रेस के बैनर तले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में सामाजिक क्रांति अभियानÓ के जरिए भाजपा सरकार को घेरा और भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर नाकामियां गिनाई गई। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अहमदाबाद में मंगलदास टाउनहॉल के निकट कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सामाजिक मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सागर रायका, बापूनगर के विधायक हिम्मतसिंह पटेल, धंधुका के विधायक राजेश गोहिल, गुजरात प्रदेश ओबीसी डिपार्टमेन्ट के चेयरमैन घनश्याम गढ़वी, चेतन रावल, पंकजसिंह वाघेला, और शहर ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयेश मुंधवा, महिला नेता कामिनीबेन सोनी समेत कई नेता शामिल थे।
ओबीसी के अध्यक्ष जयेश मुंधवा के अनुसार राज्य की भाजपा सरकार ने सामाजिक व्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया है। समाज को सहायता और बोर्ड निगम का फंड घटाकर सिर्फ नाम के खाते रखे है। आगामी समय में इन मुद्दों को लेकर सम्मेलन होंगे। राज्य सरकार के झूठे वादों को उजागर किया जाएगा।

Home / Ahmedabad / Gujarat news: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को घेरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो