scriptGujarat: जानी पर किए गए शोध का विश्व कल्याण में फायदा हो सकता है, भुखमरी की जगह पर काम में आ सकता है परीक्षण | Gujarat, Prahlad Jani, Chundi wale mataji, Dr Sudhir Shah, DRDE | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: जानी पर किए गए शोध का विश्व कल्याण में फायदा हो सकता है, भुखमरी की जगह पर काम में आ सकता है परीक्षण

Gujarat, Prahlad Jani, Chundi wale mataji, Dr Sudhir Shah, DRDE

अहमदाबादMay 26, 2020 / 11:30 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: जानी पर किए गए शोध का विश्व कल्याण में फायदा हो सकता है, भुखमरी की जगह पर काम में आ सकता है परीक्षण

Gujarat: जानी पर किए गए शोध का विश्व कल्याण में फायदा हो सकता है, भुखमरी की जगह पर काम में आ सकता है परीक्षण

ओम प्रकाश शर्मा/उदय पटेल

अहमदाबाद. चुंदड़ी वाले माताजी पर दो बार परीक्षण करने वाले विश्व प्रसिद्ध न्यूरोलोजिस्ट डॉ सुधीर शाह ने कहा कि माताजी का केस विश्व में काफी अनूठा केस है क्योंकि कोई योगी इतनी साधना करने के बाद अपने शरीर की दो बार इतनी बड़ी जांच कराए, यह बड़ी बात है। उनके शरीर की बात काफी आश्चर्यजनक है।
पत्रिका से विशेष बातचीत में कहा कि डॉ शाह ने यह कहा जानी पर किए गए शोध का विश्व कल्याण में फायदा हो सकता है। भुखमरी की जगह पर इनका परीक्षण काम में आ सकता है। उन्होंने कहा कि जहां भूखमरी है वहां पर जानी की तरह जीरो कैलोरी या कम कैलोरी पर रहें तो अन्न की समस्या का निराकरण हो सकता है। दीर्घकाल तक अंतरिक्ष में रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यह शोध काम में आ सकता है। हमारे जवानों को भी इससे विपरीत परिस्थितियों में काम आ सकता है। कम कैलोरी में भी जीवित रह सकते हैं। इसमें और ज्यादा शोध से विज्ञान को मदद और दिशा मिल सकती है।

Home / Ahmedabad / Gujarat: जानी पर किए गए शोध का विश्व कल्याण में फायदा हो सकता है, भुखमरी की जगह पर काम में आ सकता है परीक्षण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो