scriptGujarat: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा, कब देश छोडक़र चले जाएं, भरोसा नहीं | Gujarat, Union Minister, Smriti Irani, Rahul Gandhi, Morbi | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा, कब देश छोडक़र चले जाएं, भरोसा नहीं

Gujarat, Union Minister, Smriti Irani, Rahul Gandhi, Morbi

अहमदाबादOct 23, 2020 / 05:46 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat, Union Minister, Smriti Irani, Rahul Gandhi, Morbi

Gujarat: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा, कब देश छोडक़र चले जाएं, भरोसा नहीं,Gujarat: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा, कब देश छोडक़र चले जाएं, भरोसा नहीं

अहमदाबाद. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। शुक्रवार को मोरबी की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राहुल देश की संसद से गायब रहे, वे छुट्टियां मनाने विदेश चले गए। जब लोगों की जरूरत थी तब वे यहां नहीं थे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के हाथ में पार्टी की पतवार आने वाली है, वह कब देश छोडक़र चला जाए इस बात का कोई भरोसा नहीं है।
वोट बैंक के लिए किया किसानों का इस्तेमाल

कांग्रेस पर किसानों को अब तक वोट बैंक की राजनीति के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाती हुईं केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के लिए 70 वर्ष तक कुछ नहीं किया और जब किसानों की भलाई के लिए संसद में कानून पारित हो रहा था तब राहुल गांधी संसद में नहीं थे। ये सभी स्वार्थी लोग हैं। वे किसानों के बारे में हमेशा सिर्फ बातें करते हैं।
धारा 370 को लेकर ईरानी ने कहा कि एक तरफ जहां भाजपा सरकार देश को एक रखने की बात कर रही है तब कांग्रेस ने इस बिल का विरोध किया।
बेटी, बहू तो गुजरात की

अपने संबोधन में ईरानी ने गुजराती भाषा में कहा कि वे भले ही अमेठी से सांसद हो गई हैं लेकिन वे बेटी और बहू तो गुजरात की ही हैं। वे गुजरात से राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं।
मोरबी के साथ-साथ गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर आगाी 3 नवम्बर को उपचुनाव होने हैं।

Home / Ahmedabad / Gujarat: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा, कब देश छोडक़र चले जाएं, भरोसा नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो