scriptGujarat: Uttaryan पर अहमदाबाद में CM Rupani ने उड़ाई पतंग | Gujarat, Uttrayan, Ahmedabad, CM Vijay Rupani, Kite | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: Uttaryan पर अहमदाबाद में CM Rupani ने उड़ाई पतंग

Gujarat, Uttrayan, Ahmedabad, CM Vijay Rupani, Kite

अहमदाबादJan 15, 2020 / 08:05 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: Uttaryan पर अहमदाबाद में CM Rupani ने उड़ाई पतंग

Gujarat: Uttaryan पर अहमदाबाद में CM Rupani ने उड़ाई पतंग

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि आकाश की ऊंचाइयों को छूती पतंग की तरह गुजरात के विकास की पतंग को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।
उन्होंने कहा कि उत्तरायण और नवरात्रि जैसे उत्सवों ने गुजरात की एक वैश्विक पहचान स्थापित की है।
अहमदाबाद के खोखरा और पालड़ी क्षेत्र में आम लोगों के साथ पतंग उड़ाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद की जनता उत्सव प्रेमी है और पतंगोत्सव का अनोखा आनंद तो अहमदाबाद में ही महसूस होता है।
उन्होंने कहा कि कई पतंग प्रेमी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन का संदेश देने वाली पतंग उड़ा रहे हैं।

घायल पक्षियों के उपचार के राज्यव्यापी करुणा अभियान की पृष्ठभूमि में उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत से पूर्व 30 हजार से अधिक पक्षी उत्तरायण के पर्व पर जान गंवाते थे। करुणा अभियान के चलते अब यह आंकड़ा घटकर 2 हजार रह गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंगोत्सव जैसे त्योहारों के कारण गुजरात विश्व पटल पर चमकता रहा है। उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की ओर से गुजरात के केवडय़िा में स्थित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को दुनिया के आठ अजूबों में शामिल करने पर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर महानगर की महापौर बीजलबेन पटेल और महानगरपालिका के पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, घर की छतों पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

Home / Ahmedabad / Gujarat: Uttaryan पर अहमदाबाद में CM Rupani ने उड़ाई पतंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो