scriptवैक्सीन नहीं लगाने पर स्वास्थ्यकर्मी पर हमला | Health worker attacked for not applying vaccine | Patrika News
अहमदाबाद

वैक्सीन नहीं लगाने पर स्वास्थ्यकर्मी पर हमला

पाटण. जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन कार्यक्रम जारी है। पाटण स्थित हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी, अधिकारी सहित 500 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।

अहमदाबादApr 07, 2021 / 05:26 pm

Navneet Sharma

वैक्सीन नहीं लगाने पर स्वास्थ्यकर्मी पर हमला

वैक्सीन नहीं लगाने पर स्वास्थ्यकर्मी पर हमला

पाटण. 45 वर्ष से कम आयु के एक व्यक्ति को वैक्सीन लगाने से मना करने पर स्वास्थ्यकर्मी पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शंखेश्वर विभाग-2 में स्वास्थ्य कर्मियों की ओर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा था। इसी दौरान 45 वर्ष से कम उम्र के एक व्यक्ति ने भी स्वास्थ्यकर्मियों से वैक्सीन लगवाने की बात कही। थी लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगाने से मना कर दिया। इस पर उससे नाराज होकर स्वास्थ्यकर्मी पर हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। ल?ाई करना शुरु कर दिया। उसके बाद वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी भाग निकले,जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।
पाटण विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने ली वैक्सीन

पाटण. जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन कार्यक्रम जारी है। पाटण स्थित हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी, अधिकारी सहित 500 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।

Home / Ahmedabad / वैक्सीन नहीं लगाने पर स्वास्थ्यकर्मी पर हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो