scriptबारडोली में दो घंटे में 2.6 इंच बारिश | Heavy rain in bardoli | Patrika News
अहमदाबाद

बारडोली में दो घंटे में 2.6 इंच बारिश

धान को नुकसान की आशंका
 

अहमदाबादOct 18, 2020 / 12:35 am

Gyan Prakash Sharma

बारडोली में दो घंटे में 2.6 इंच बारिश

बारडोली में दो घंटे में 2.6 इंच बारिश

बारडोली. सूरत जिले की बारडोली तहसील में शनिवार दोपहर बाद तेज हवा और बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश हुई। दो घंटे में 2.6 इंच बारिश दर्ज की गई।


बारडोली शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हुई। अचानक बादल छा जाने के बाद तेज बारिश होने लगी।जिसके कारण जगह जगह जलभराव की स्थित हो गई। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

उधर बारिश के कारण खेतो में तैयार हो चुकी धान की फसल को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। डिजास्टर मैनेजमेंट से प्राप्त जानकारी के अनुसार बारडोली में दोपहर 4 से शाम 6 बजे तक दो घंटे में 66 मिमी यानी करीबन 2.6 इंच बारिश हुई।
किसान चिन्तित

वांसदा. तहसील में दो दिनों से भीषण गर्मी के बाद शनिवार शाम को हल्की बरसात हुई। इससे लोगों को गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन दूसरी तरफ बरसात से धान की फसल को नुकसान होने की आशंका से किसानों मे चिंता का माहौल है। कई जगहों पर धान की कटाई भी हो गई थी। कटे धान को भीगने से बचाने के लिए किसानों को प्लास्टिक से उसे ढँकने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी।
………….

Home / Ahmedabad / बारडोली में दो घंटे में 2.6 इंच बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो