scriptकच्छ रीजन में मानसून की सबसे अधिक बारिश | Highest monsoon rainfall in Kutch region Gujarat | Patrika News
अहमदाबाद

कच्छ रीजन में मानसून की सबसे अधिक बारिश

-पूर्व मध्य गुजरात में सबसे कम

अहमदाबादOct 12, 2020 / 08:44 pm

Omprakash Sharma

कच्छ रीजन में मानसून की सबसे अधिक बारिश

कच्छ रीजन में मानसून की सबसे अधिक बारिश

अहमदाबाद. गुजरात में इस वर्ष कच्छ रीजन में औसतन सबसे अधिक बारिश हुई है। जबकि पूर्व मध्यगुजरात में सबसे कम हुई है। कच्छ रीजन में प्रतिवर्ष का औसतन 412 मिलीमीटर है। जबकि इस वर्ष 1121 मिलीमीटर बारिश हो गई, जो 272.22 फीसदी है। उत्तर गुजरात रीजन में 719 मिलीमीटर के औसत की तुलना में इस वर्ष 819 मिलीमीटर हो गई है, जो करीब 114 फीसदी है। पूर्व मध्य गुजरात में 98.37 फीसदी बारिश हुई है। यहां का औसत 819 मिलीमीटर का है जबकि इस बार 806 मिलीमीटर बारिश हो पाई है। इसके अलावा सौराष्ट्र रीजन में 181 .35 फीसदी बारिश हुई है। प्रतिवर्ष के 677 मिलीमीटर औसत की तुलना में इस वर्ष 1228 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जबकि दक्षिण गुजरात में इस वर्ष 118.64 फीसदी बारिश हुई है। प्रतिवर्ष बारिश का औसत यहां 1447 मिलीमीटर है जिसकी तुलना में 1715 मिलीमीटर बारिश हो गई है।
राज्य के जिलों में मानसून की मिलीमीटर में बारिश

जिले का नाम औसत इस वर्ष फीसदी
कच्छ 412 1121 272.22
पाटण 591 811 137.14
बनासकांठा 637 722 115.06
महेसाणा 730 805 110.21
साबरकांठा 856 958 111.95
अरवल्ली 875 826 94.38
गांधीनगर 781 918 117.45
अहमदाबाद 699 671 96.05
खेड़ा 828 837 110.03
आणंद 773 951 122.98
वडोदरा 877 819 93.41
छोटा उदेपुर 1042 1051 100.87
पंचमहाल 911 961 105.47
महिसागर 742 678 91.37
दाहोद 751 581 77.36
सुरेन्द्रनगर 578 862 149.31
राजकोट 663 1206 182.06
मोरबी 519 1063 204.84
जामनगर 639 1414 221.41
देवभूमि द्वारका 640 2212 345.73
पोरबंदर 698 1560 223.52
जूनागढ़ 894 1617 180.97
गिर सोमनाथ 937 1518 162.10
अमरेली 639 1145 179.21
भावनगर 596 714 119.73
बोटाद 578 1002 173.32
भरुच 725 1076 145.39
नर्मदा 1058 1308 123.68
तापी 1355 1594 117.69
सूरत 1400 2195 156.81
नवसारी 1811 2098 115.82
वलसाड 2251 2027 90.01
डांग 2377 1609 67.68
गुजरात 831 1122 135.05

Home / Ahmedabad / कच्छ रीजन में मानसून की सबसे अधिक बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो