scriptहाउसिंग बोर्ड के मकान की छत गिरी | House roof collapses, one injured | Patrika News
अहमदाबाद

हाउसिंग बोर्ड के मकान की छत गिरी

एक घायल

अहमदाबादSep 26, 2018 / 11:24 pm

Omprakash Sharma

House roof collapses, one injured

हाउसिंग बोर्ड के मकान की छत गिरी

अहमदाबाद शहर के सीटीएम चार रास्ता के निकट बुधवार को एक हाउसिंग बोर्ड के एक मकान की छत गिरने से एक वृद्ध घायल हो गया। अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर यह दुर्घटना हुई थी।
जानकारी के अनुसार सीटीएम रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड के एकता अपार्टमेंट में एक आवास की छत गिर गई। अपार्टमेंट की ब्लॉक संख्या बारह में तीसरी मंजिल पर यह दुर्घटना हुई। एकाएक गिरी छत के कारण ७१ वर्षीय एक वृद्ध घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के अधिकांश आवास पचास वर्ष पुराने हैं। इनमें से कई की हालत जर्जिरत बताई जा रही है। मौके पर संबंधित विभाग की टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों गरीब आवास योजना के ओढव में भी दो ब्लॉक धराशायी हो गए थे। ये मकान सिर्फ उन्नीस साल पुराने थे। उस दौरान एक व्यक्ति की मौत व चार जने घायल भी हुए थे। जिसके बाद हरकत में आए मनपा प्रशासन ने यहां के सभी ८२ ब्लॉक गिरा दिए थे। उन मकानों में रहने वाले लोगों को वेकल्पिक व्यवस्था भी की गई थी।
‘आपसी मतभेद भूलें, टारगेट भाजपा होÓ
-2 अक्टूबर से घर घर जाएगी कांग्रेस
अहमदाबाद. अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई बैठक में चुनावों को ध्यान में रखकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति पर जोर दिया गया। बैठक में गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में को लेकर मंथन किया गया। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें जीतने को लेकर रणनीति बनाई। सभी लोकसभा सीटों पर जिम्मेदारियां भी सौंप दी गईं। साथ ही अगले 3 माह तक जन आंदोलन प्रदर्शन और कार्यक्रमों की भी रणनीति बनाई गई। अगामी 2 अक्टूबर से गुजरात कांग्रेस जनसंपर्क अभियान चलाएगी। जिसमें भाजपा की नाकामियां और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की उपलबिधयां पर जोर दिया जाएगा। राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं को एकजुट रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा आपसी मतभेद भूलकर सिर्फ भाजपा को मात देने का टारगेट रखें। उन्होंने ३० सितम्बर तक जिला स्तरों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्ति करने को भी कहा है।

Home / Ahmedabad / हाउसिंग बोर्ड के मकान की छत गिरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो