scriptभारतीय वायु सेना ने रचा इतिहास…एमआई 15 हेलिकॉप्टर में सभी महिला पायलटों ने भरी उड़ान | IAF big achievement: All women crew fly MI-17 V5 | Patrika News
अहमदाबाद

भारतीय वायु सेना ने रचा इतिहास…एमआई 15 हेलिकॉप्टर में सभी महिला पायलटों ने भरी उड़ान

-देश की पहली ऐसी उपलब्धि

अहमदाबादMay 28, 2019 / 12:19 am

Uday Kumar Patel

indian air force, all women crew

भारतीय वायु सेना ने रचा इतिहास…एमआई 15 हेलिकॉप्टर में सभी महिला पायलटों ने भरी उड़ान

अहमदाबाद. भारतीय वायु सेना के दक्षिण पश्चिम वायु कमान (स्वैक) में फॉरवर्ड एयर बेस से देश की पहली सभी महिला चालक दल की सदस्यों ने सोमवार को मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर एमआई 17 वी 5 में उड़ान भरी। वायु सेना के लिए इन महिला अधिकारियों के लिए यह गर्व की बात रही। इस देश की पहली ऑल वीमैन क्रू की उपलब्धि बताई जा रही है।
इनमें फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारूल भारद्वाज (कैप्टन), फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि (को पायलट), फ्लाइट लेफ्टिनेंट हीना जायसवाल (फ्लाइट इंजीनियर) शामिल रहीं।
यह पहला मौका था जब भारतीय वायु सेना की मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर में चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं थीं। इस हेलिकॉप्टर के ट्रेनिंग मिशन के दौरान इन महिला अधिकारियों ने उड़ान भरी और बाद में उतरी। यह हेलिकॉप्टर लडाई के दौरान निकलने का प्रशिक्षण ले रहीं थीं।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट भारद्वाज पंजाब के मुकेरियां से हैं और साथ ही वे एमआई 17 वी 5 उड़ाने वाली पहिला महिला पायलट हैं। फ्लाइंग ऑफिसर निधि रांची से हैं और वे झारखंड से भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट हैं। चंडीगढ़ की फ्लाइट लेफ्टिनेंट जायसवाल भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर हैं।

Home / Ahmedabad / भारतीय वायु सेना ने रचा इतिहास…एमआई 15 हेलिकॉप्टर में सभी महिला पायलटों ने भरी उड़ान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो