script‘मैं’ नहीं ‘हम’ की टीम भावना से खेल भावना को विकसित करने का आह्वान | Khel Mahakumbh-2018 concludes in Bhavnagar | Patrika News
अहमदाबाद

‘मैं’ नहीं ‘हम’ की टीम भावना से खेल भावना को विकसित करने का आह्वान

-भावनगर में खेल महाकुंभ -२०१८ का समापन

अहमदाबादJan 05, 2019 / 09:35 pm

Uday Kumar Patel

Khel Mahakumbh, CM Vijay Rupani

‘मैं’ नहीं ‘हम’ की टीम भावना से खेल भावना को विकसित करने का आह्वान

भावनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने खिलाडिय़ों व खेल प्रेमियों को मैं नहीं हम की टीम भावना से खेल भावना को विकसित करने का आह्वान किया।
शनिवार को भावनगर में खेल महाकुंभ-२०१८ के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ से पहले खेल क्षेत्र में नो वन (कोई नहीं) से अब वोन-वोन ( जीत) तक की स्थिति गुजरात ने हासिल की है।
साढ़े ५० करोड़ के खर्च से नवनिर्मित खेल परिसर व मल्टीपर्पज इन्डोर हॉल का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में पुरातन काल से इन्डोर और आउटडोर खेल आयोजित किया जाता था। जीत या हार स्वीकारने की भावना ही अहम है।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2010 में आरंभ किए गए खेल महाकुंभ के परिणाम स्वरूप ही सरिता गायकवाड, हरमीत देसाई, अंकिता रैना जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिले हैं।
मुख्यमंत्री ने खेल प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित खिलाडिय़ों, शक्तिदूत खिलाडिय़ों व राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूल व खिलाडिय़ों को चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

खेल राज्य मंत्री ईश्वर सिंह पटेल ने कहा कि इस वर्ष ९५२ स्पर्धाओं में ३५ लाख लोगों ने भाग लिया। विभिन्न खेलों में विजेता खिलाडिय़ों को चालीस करोड़ की रकम दी गई।
केन्द्रीय खेल मंत्रालय के सचिव राहुल भटनागर ने कहा कि पूरे देश में गुजरात में खेल महाकुंभ की चर्चा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी समय में गुजरात खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनेगा।
राज्य में खेल महाकुंभ का आयोजन वर्ष २०१० से किया जा रहा है। इस खेल के लिए ४२ लाख खिलाडिय़ों ने पंजीकरण कराया था जिसमें ३८ लाख खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

६९वीं राष्ट्रीय सीनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप आरंभ


मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को भावनगर में ६९वीं राष्ट्रीय सीनियर बास्केटबॉल चैंपिंयनशिप का उद्घाटन किया। रूपाणी ने गुजरात व राजस्थान के मैच को भी निहारा। भावनगर दक्षिण के विधायक व इस चैंपियनशिप के आयोजन समिति के अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने कहा कि इस चैंपियनशिप में ३० राज्यों के ९३० खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो