scriptअपहरण के बाद विधवा की हत्या, दो गिरफ्तार | Killed after kidnapping, two arrested | Patrika News
अहमदाबाद

अपहरण के बाद विधवा की हत्या, दो गिरफ्तार

-लावारिस अवस्था मेें मिला शव

अहमदाबादJun 18, 2020 / 11:00 pm

Omprakash Sharma

अपहरण के बाद विधवा की हत्या, दो गिरफ्तार

अपहरण के बाद विधवा की हत्या, दो गिरफ्तार

आणंद. जिले की उमरेठ तहसील के पीपलिया के निकट रहने वाली एक विधवा महिला का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का शव पंचमहाल जिले की शहेरा तहसील के केडधरा गांव के निकट से लावारिस अवस्था में मिला है। पुलिस ने इस संबंध में दो को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पीपलिया गांव के निकट रहने वाली एक महिला के पति का सात वर्ष पूर्व निधन हो गया था। जिसके बाद महिला बोरसद में रहने वाली अपनी बहन के यहां रहने के लिए चली गई थी। गत मंगलवार को यह महिला अपनी बहन के घर से यह कहकर चली गई थी कि उसे काम है। उसके बाद नहीं लौटी। इस संबंध में महिला की बहन ने पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद महिला का शव पंचमहाल जिले के केडधरा गांव के निकट से बरामद किया था। पुलिस ने छानबीन की तो इस मामले में मेयुद्दीन चौहाण एवं मोहम्मद साहिल नामक दो जनों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि विधवा से पूर्व में तीस हजार रुपए लिए थे। इसी लेनदेन को लेकर उन्होंने महिला का अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। बोरसद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Ahmedabad / अपहरण के बाद विधवा की हत्या, दो गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो