scriptLockdown effect: लॉकडाउन के कारण चाय की खपत में 70 मिलियन किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट | Lockdown effect, Tea, expenditure, use, Gujarat, FAITTA | Patrika News
अहमदाबाद

Lockdown effect: लॉकडाउन के कारण चाय की खपत में 70 मिलियन किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट

Lockdown effect, Tea, expenditure, use, Gujarat, FAITTA

अहमदाबादMay 25, 2020 / 10:48 pm

Uday Kumar Patel

Lockdown effect: लॉकडाउन के कारण चाय की खपत में 70 मिलियन किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट

Lockdown effect: लॉकडाउन के कारण चाय की खपत में 70 मिलियन किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट

अहमदाबाद. कोरोना के संक्रमण के चलते लॉकडाउन के मौजूदा हालात के कारण चाय की कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हो सकती है, लेकिन उत्पाद की शुद्ध कीमत में प्रति किलो 60-70 रुपये की औसत वृद्धि वास्तविक मांग-आपूर्ति परिदृश्य को प्रतिबिंबित नहीं करती है।
एक अनुमान के मुताबिक भारत में चाय की वार्षिक खपत लगभग 1,080 मिलियन किलोग्राम है। यानी एक महीने में चाय का लगभग 90 मिलियन किलोग्राम उपयोग किया जाता है। घर के बाहर चाय के स्टॉल, रेस्टोरेंट, कैफे, होटल, कार्यालयों और उद्योगों में चाय की खपत लगभग 40 फीसदी है। यानी इन स्थलों पर प्रति माह 36 मिलियन किलोग्राम चाय का उपयोग होता है। लॉकडाउन के कारण यह सभी दो महीनों के लिए बंद थे, जिससे चाय की खपत में 70 मिलियन किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।
अखिल भारतीय चाय व्यापारी संघ (एफएआईटीटीए) के अध्यक्ष वीरेन शाह ने कहा कि खुदरा बाजार में काम करने वाले चाय पैकर्स का बिक्री का डाटा घर के बाहर चाय की खपत में गिरावट की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान चाय की घरेलू खपत बढ़ी होगी, लेकिन घर के बाहर की खपत में गिरावट की भरपाई के लिए यह पर्याप्त नहीं है।

Home / Ahmedabad / Lockdown effect: लॉकडाउन के कारण चाय की खपत में 70 मिलियन किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो