scriptआठ महानगरों में ट्यूशन क्लासेज भी 10 अप्रेल तक रहेंगे बंद | metro city, tution classes, students, offline education, CM rupani | Patrika News

आठ महानगरों में ट्यूशन क्लासेज भी 10 अप्रेल तक रहेंगे बंद

locationअहमदाबादPublished: Mar 19, 2021 09:49:05 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

metro city, tution classes, students, offline education, CM rupani

आठ महानगरों में ट्यूशन क्लासेज भी 10 अप्रेल तक रहेंगे बंद

आठ महानगरों में ट्यूशन क्लासेज भी 10 अप्रेल तक रहेंगे बंद,आठ महानगरों में ट्यूशन क्लासेज भी 10 अप्रेल तक रहेंगे बंद,आठ महानगरों में ट्यूशन क्लासेज भी 10 अप्रेल तक रहेंगे बंद

गांधीनगर. गुजरात के आठ महानगरों में तत्काल प्रभाव से 10 अप्रेल तक ट्यूशन क्लासेज भी बंद रखने का राज्य सरकार ने निर्णय किया है।

राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ही मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने विद्यार्थियों के हित में एक अहम निर्णय किया है। शिक्षामंत्री भूपेन्द्रसिंह चूड़ास्मा ने इस निर्णय की जानकारी देते कहा कि राज्य के आठ महानगरों में ट्यूशन क्लासेज भी तत्काल प्रभाव से बंद किए जाएंगे। आगामी दस अप्रेल तक आठ महानगरों में यह व्यवस्था लागू रहेगी। इससे पूर्व राज्य सरकार ने गुरुवार को आठ महानगरों में ऑफलाइन शैक्षणिक कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया है।
नहीं होगा प्रत्यक्ष शैक्षणिक कार्य

गुजरात में कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे से स्कूल-कॉलेजों के लिए अहम निर्णय किया है। जहां स्नातकस्तर की ऑफलाइन परीक्षाएं 19 मार्च से 10 अप्रेल तक स्थगित की गई है। विश्वविद्यालय परीक्षा को लेकर नए सिरे से समयसारिणी जारी करेंगे। वहीं दस अप्रेल तक सभी शिक्षण ऑनलाइन होंगे। वहीं राज्य के आठ महानगरों में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में प्रत्यक्ष शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा। 10 अप्रेल से ऑनलाइन होम लर्निंग शिक्षण दिया जाएगा। राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सतर्कता के मद्देनजर आठ महानगरों में अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़ और गांधीनगर में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में शुक्रवार से शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे। इन आठ महानगरपालिका क्षेत्रों की स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा-होम लर्निंग होगी। माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में प्रथम परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आठ महानगरों में ऑफ लाइन शिक्षा 10 अप्रेल तक बंद रखने का निर्णय किया गया है। प्राथमिक स्कूलों में मौजूदा समय सारिणी के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। आठ महानगरपालिका के अलावा अन्य सभी क्षेत्रों में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में स्वैच्छिक तौर पर जो विद्यार्थीे आएंगे उनके लिए प्रत्यक्ष शैक्षणिक कार्य जारी रहेगा। वहीं प्रथम परीक्षा निश्चित समय कार्यक्रम से 19 से 27 मार्च तक ऑफलाइन लिए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो