scriptमोदी ने कहा, पाकिस्तान को दुनिया ने पहली बार रोते देखा | Modi says, Pakistan wept first time in front of world | Patrika News
अहमदाबाद

मोदी ने कहा, पाकिस्तान को दुनिया ने पहली बार रोते देखा

-आपने ऐसा चौकीदार बिठाया है जिससे देश भी रात को सो सकता है

अहमदाबादApr 18, 2019 / 11:55 pm

Uday Kumar Patel

Narendra Modi, Pakistan

मोदी ने कहा, पाकिस्तान को दुनिया ने पहली बार रोते देखा

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुंबई में 26/11 के हमले के बाद कुछ नहीं किया। तब क्या लोगों में गुस्सा नहीं था। क्या कांग्रेस सुधरी है? क्या कांग्रेस पर विश्वास किया जा सकता है, लेकिन उरी और पुलवामा की घटना के बाद मोदी ने क्या किया?
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर आतंकियों का खात्मा किया। इस कारण दुनिया भर में लोगों ने पहली बार पाकिस्तान को रोते देखा। वे लोग मोदी को फोन उठाने की गुहार लगा रहे थे, हमने पाकिस्तान को ऐसी स्थिति में लाकर रख दिया। आपने ऐसा चौकीदार बिठाया है जिससे देश भी रात को सो सकता है।
कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रहार

मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर से सेना हटाने की बात कही है, राष्ट्रद्रोह हटाने की बात कही है, देश के जवानों की रक्षा के लिए आफसा कानून की समीक्षा की बात कही है। उन्होंने लोगों से कहा कि सोचिए, ऐसा होगा तो क्या होगा? इससे अमरनाथ यात्रियों, वैष्णोदेवी की यात्रा या श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों पर आतंकी हमले नहीं करेंगे? क्या ऐसी स्थिति में सेना लडऩे को तैयार होगी? उन्होंने कहा कि चीन के साथ दोकलाम विवाद में अड़े रहने की बात गुजरात ने सिखाई।

Home / Ahmedabad / मोदी ने कहा, पाकिस्तान को दुनिया ने पहली बार रोते देखा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो