scriptवैश्विक स्तर पर भारत की अलग पहचान स्थापित करने के लिए कार्य कर रहे मोदी -शाह : नड्डा | Modi-Shah working for creating different image of India, says Nadda | Patrika News
अहमदाबाद

वैश्विक स्तर पर भारत की अलग पहचान स्थापित करने के लिए कार्य कर रहे मोदी -शाह : नड्डा

-नड्डा को मिले दायित्व से भाजपा का संगठन ज्यादा से ज्यादा मजबूत होगा

अहमदाबादJul 20, 2019 / 12:25 am

Uday Kumar Patel

J P Nadda, BJP, Gujarat

वैश्विक स्तर पर भारत की अलग पहचान स्थापित करने के लिए कार्य कर रहे मोदी -शाह : नड्डा

अहमदाबाद. भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भारत 5 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भारत के प्रत्येक नागरिक के सुख की चिंता के साथ साथ वैश्विक स्तर पर भारत की अलग पहचान स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा का पहली बार गुजरात आना खुशी की बात है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और गुजरात प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नड्डा को मिले दायित्व से भाजपा का संगठन ज्यादा से ज्यादा मजबूत होगा। प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने कहा कि गुजरात हमेशा देश को मार्गदर्शन देता रहा है।
इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पटेल , भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, विधायक गण, सांसद गण, संगठन पर्व के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक, प्रदेश नेता, भाजपा के विविध मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला- महानगर के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, सभी जोन इंचार्ज, सह इंचार्ज तथा विभिन्न बोर्ड-निगम के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन उपस्थित थे।

Home / Ahmedabad / वैश्विक स्तर पर भारत की अलग पहचान स्थापित करने के लिए कार्य कर रहे मोदी -शाह : नड्डा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो