script50 से अधिक ट्रांसजेंडर भाजपा में शामिल | More than 50 transgenders join BJP | Patrika News
अहमदाबाद

50 से अधिक ट्रांसजेंडर भाजपा में शामिल

राजपीपला के पूर्व राजवी मानवेन्द्रसिंह गोहिल भी जुड़े

अहमदाबादJan 28, 2021 / 12:11 am

Rajesh Bhatnagar

50 से अधिक ट्रांसजेंडर भाजपा में शामिल

50 से अधिक ट्रांसजेंडर भाजपा में शामिल

वडोदरा. वडोदरा के ट्रांसजेंडरों को भाजपा में शामिल करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजपीपला के पूर्व राजवी मानवेन्द्रसिंह गोहिल सहित 50 से अधिक ट्रांसजेंडर भाजपा में शामिल हुए।
सूत्रों के अनुसार वडोदरा के ट्रांसजेंडरों को भाजपा में शामिल होने के लिए वडोदरा शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. विजय शाह ने आमंत्रित किया। इनमें गोहिल सहित अनेक ट्रांसजेंडरों को आमंत्रण दिया गया। आमंत्रण मिलने के बाद गोहिल सहित 50 से अधिक ट्रांसजेंडर भाजपा में शामिल हुए और भाजपा की पेज समिति के आवेदन-पत्र भरे।
राजनीति के क्षेत्र में कानूनी दर्जा प्राप्त करने के बाद वडोदरा के ट्रांसजेंडरों को भाजपा में शामिल करने के साथ ही भाजपा के खेस पहनाए गए। गोहिल के अनुसार ट्रांसजेंडर समुदाय भाजपा के साथ जुड़ा है, आगामी दिनों में भी जुडेगा। भाजपा की ओर से इस समुदाय के लिए अच्छा काम कर चुनाव लडऩे का हक दिलाया गया है, इसलिए आगामी दिनों में यह समुदाय चुनाव भी लड़ेगा।

Home / Ahmedabad / 50 से अधिक ट्रांसजेंडर भाजपा में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो