scriptगुजरात में तीन करोड़ से अधिक लोग करवा चुके हैं कोरोना के टेस्ट | More than three crore people have got corona tests done in Gujarat | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात में तीन करोड़ से अधिक लोग करवा चुके हैं कोरोना के टेस्ट

सूरत जिले में सबसे अधिक
वर्तमान में टेस्ट संख्या में कमी

अहमदाबादOct 18, 2021 / 09:37 pm

Omprakash Sharma

गुजरात में तीन करोड़ से अधिक लोग करवा चुके हैं कोरोना के टेस्ट

गुजरात में तीन करोड़ से अधिक लोग करवा चुके हैं कोरोना के टेस्ट

अहमदाबाद. प्रदेश में कोरोना महामारी के शुरू होने से अब तक तीन करोड़ से अधिक लोगों के कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 826290 मरीजों की पॉजिटिव के रूप में पुष्टि हो चुकी है । हालांकि वर्तमान में स्थिति में सुधार होने के चलते राज्य में टेस्ट की गति में कमी आई है। फिलहाल एक दिन में 40 हजार से भी कम टेस्ट किए गए। पूर्व में अधिकतम पौने दो लाख टेस्ट प्रति दिन भी किए जा चुके थे। 33 जिलों में से सबसे अधिक 63.51 लाख टेस्ट सूरत जिले में किए। इस मामले में अहमदाबाद जिला दूसरे स्थान पर है।
राज्य में सोमवार को एक दिन के कोविड टेस्ट 34566 दर्ज किए गए। इनमें से सबसे अधिक 7478 टेस्ट सूरत जिले में किए गए। अहमदाबाद जिले में 4848, वडोदरा में 3942, राजकोट में 1078 टेस्ट किए। जबकि ओवर ऑल टेस्ट के मामले में देखा जाए तो राज्य में अब तक 30280132 (तीन करोड़ दो लाख से अधिक) टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 63511569 सूरत जिले में किए हैं। जबकि अहमदाबाद जिले में 5235297 टेस्ट किए गए हैं। वडोदरा जिले में 1898004 और राजकोट में 2030586 टेस्ट किए गए। हाल में स्थिति में सुधार होने के कारण टेस्ट में कमी आई है। गत अप्रेल मई माह में एक दिन में अधिकतम पौने दो लाख के आसपास भी टेस्ट टेस्ट किए जा चुके हैं।
इन जिलों में एक भी टेस्ट नहीं
प्रदेश में सोमवार को कुछ जिलों में एक भी टेस्ट नहीं दर्शाया गया। इन जिलों में भावनगर, छोटा उदेपुर, कच्छ, नर्मदा, पंचमहाल और वलसाड जिले शामिल हैं। जबकि अन्य कई जिलों में काफी कम टेस्ट हुए हैं। इनमें डांग में (39), देवभूमि द्वारका (52), तापी (53) और आणंद (97) जिले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो