scriptGujarat News : आकाश से खेतों में गिरे गोले का रहस्य गहराया, नासा से लेंगे मदद | Mystery of the ball falling in the fields from the sky remains intact | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat News : आकाश से खेतों में गिरे गोले का रहस्य गहराया, नासा से लेंगे मदद

आणंद, वडोदरा और सुरेन्द्रनगर में गिरे गोलाकार पदार्थ
जांच के लिए प्रशासन जुटा

अहमदाबादMay 16, 2022 / 12:10 am

Binod Pandey

Gujarat News : आकाश से खेतों में गिरे गोले का रहस्य गहराया, नासा से लेंगे मदद

Gujarat News : आकाश से खेतों में गिरे गोले का रहस्य गहराया, नासा से लेंगे मदद

आणंद/राजकोट/वडोदरा. खेड़ा जिले के भुमेल गांव स्थित एक खेत में शनिवार को दोपहर के समय आसमान से एक स्पेस बॉल गिरने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में दागजीपुरा गांव के सरपंच पंकज ठाकोर का कहना है कि दोपहर को करीब 3.30 बजे ऐसी आवाज आएगी जैसे आसमान में से बिजली गिरी हो। लेकिन मौके पर जाकर देखने पर पता चला कि यह एक गोलाकार बॉल जैसा है। इसकी आवाज सुनकर ग्रामीण भयभीत हो गए। इससे पूर्व गुरुवार कोआणंद जिले के तीन अलग-अलग गांवों में गुरुवार दोपहर के समय आकाश से गोलाकार पदार्थ गिरने से भय का माहौल उत्पन्न हो गया था।
मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची भाले थाने की पुलिस ने इसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया था। जानकारों का मानना है कि इस तरह के गोलों का उपयोग स्पेस सेंटर में किया जाता है। इस संबंध में भालेज़ थाने के उप पुलिस निरीक्षक नीतिराज सिंह झाला ने कहा कि दागजीपुरा के खेत में गिरे हुए गोले को देखकर प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि यह कोई उपग्रह का गोल स्पेयर पाट्र्स है। इसकी जांच के बाद ही इस संबंध में कोई निश्चित जानकारी सामने आ सकती है।
सायला के देवगढ़ गांव में भी मिला रहस्यमय गोला
राजकोट. सुरेन्द्रनगर जिले की सायला तहसील के देवगढ गांव में भी रविवार को आकाश से गोला जैसा पदार्थ गिरने से सभी हैरत में पड़ गए। गोले के रहस्य ढूढऩे में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा का दौर भी जारी है। इधर, प्रशासन ने गोले का रहस्य जानने के लिए इसरो की मदद लेने का निर्णय किया है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से आकाश से गोला जैसा पदार्थ गिरने की घटना सामने आ रही है। आणंद जिले के बाद रविवार को सुरेन्द्रनगर की सायला तहसील के देवगढ़ गांव में सुरेश साकरिया के खेत में रहस्यमयी गोला गिरा। इसे देखने के लिए कौतूहलवश लोगों की भीड़ जमा हो गई। खेत मालिक ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। प्रशासन को घटना से अवगत कराया गया।
वडोदरा के पोइचा कनोडा गांव मेंं भी गिरा
वडोदरा. वडोदरा के सावली तहसील के पोइचा कनोडा गांव में भी आकाश से रहस्यमयी गोला गिरने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पोइचा कनोड गांव के राजेन्द्रसिंह वाघेला नामक किसान खेत में घूमने गया था। इसी दौरान उसकी नजर आकाश से गिरे लोहे के गोले पर पड़ी। ग्रामीण समेत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Home / Ahmedabad / Gujarat News : आकाश से खेतों में गिरे गोले का रहस्य गहराया, नासा से लेंगे मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो