scriptGujarat: शीर्ष तक पहुंचने में नर्मदा बांध महज ३४ सेन्टीमीटर दूर | Narmada Dam | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: शीर्ष तक पहुंचने में नर्मदा बांध महज ३४ सेन्टीमीटर दूर

राज्य के ८७ बांध छलके, १३४ हाई अलर्ट

अहमदाबादSep 15, 2019 / 10:31 pm

Omprakash Sharma

Gujarat: शीर्ष तक पहुंचने में नर्मदा बांध महज ३४ सेन्टीमीटर दूर

Gujarat: शीर्ष तक पहुंचने में नर्मदा बांध महज ३४ सेन्टीमीटर दूर

अहमदाबाद. प्रदेश के प्रमुख २०४ (नर्मदा के अलावा) बांधों में से रविवार सुबह तक ८७ में क्षमता का सौ फीसदी तक पानी का संग्रह हो गया। जबकि कुल १३५ में संग्रह ९० फीसदी से लेकर १०० फीसदी पर पहुंच गया है। इनमें से १३४ बांधों को हाई अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के सबसे बड़े नर्मदा (सरदार सरोवर) बांध शीर्ष स्तर (१३८.६८ मीटर) तक पहुंचने में महज ३४ मीटर दूर है। रविवार सुबह बांध का जलस्तर १३८.३४ मीटर दर्ज किया गया।
प्रदेश में मानसून के दौरान हुई जोरदार बारिश के परिणामस्वरूप बांधों में तेजी से जल संग्रह हुआ है। सभी बांधों की स्थिति अच्छी है। राज्य के प्रमुख २०४ बांधों में से ८७ बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। इनमें क्षमता का सौ फीसदी पानी संग्रह हो गया है। वाणकबोरी बांध समेत राज्य के १३५ बांधों में पानी का संग्रह ९० से लेकर १०० फीसदी होने से इनमें से १३४ को हाई अलर्ट घोषित किया गया है। दस बांध ऐसे हैं जिनमें भी पानी का संग्रह तेजी से हो रहा है। रविवार सुबह तक इन बांधों में पानी का संग्रह ८० से लेकर स९० फीसदी तक होने से उन्हें अलर्ट और बारह बांधों में पानी ७० से अस्सी फीसदी होने से उन्हें वार्निंग के रूप में दर्शाया गया है।
९० फीसदी हुआ राज्य के बांधों में पानी का संग्रह
राज्य के नर्मदा समेत सभी बांधों मे क्षमता का औसत संग्रह ८९.९७ फीसदी हो गया है। सभी बांधों में संग्रह की क्षमता २५२२४.१६ मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) है इसके मुकाबले बांधों में २२६९४.६२ एमसीएम संग्रह हो गया है। दूसरी ओर नर्मदा डैम में रविवार सुबह तक पानी का संग्रह ९९.३० फीसदी हो गया है। बांध की कुल संग्रह क्षमता ९४६० एमसीएम है। इसके मुकाबले रविवार सुबह तक ९३९३.४३ एमसीएम हो गया है। यह बांध अपनी शीर्ष स्तर (१३८.६८ मीटर) की तुलना में १३८.३४ मीटर तक भर गया है। अब महज ३४ सेन्टीमीटर ही खाली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो