scriptगुजरात विधानसभा सत्र के समय में बदलाव | New Timing for Gujarat Assembly | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा सत्र के समय में बदलाव

पहली बार समय में फेरबदल, 13 मार्च से होगा अमली

अहमदाबादMar 09, 2018 / 10:41 pm

Uday Kumar Patel

New Timing for Gujarat Assembly

अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा के सत्र का समय बदला गया है। विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने इस बात की घोषणा की। विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब विधानसभा सत्र के समय में फेरबदल किया गया हो।
स्पीकर ने शुक्रवार को सदन में यह घोषणा की कि विभिन्न पार्टियों के विधायकों ने इस संबंध में पार्टी के मुख्य सचेतकों से गुहार लगाई थी। इसके बाद विधायकों व सचेतकों ने इस संबंध में उनसे समय में फेरबदल की गुजारिश की।
स्पीकर ने घोषणा की कि समय में बदलाव का अमलीकरण मंगलवार से होगा। नए समय के अनुसार सोमवार से गुरुवार के दौरान एक सत्रीय बैठक दोपहर 12 बजे की बजाय अपराह्न 11 बजे आरंभ होगी जो सवा पांच बजे की बजाय शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी। इस तरह सोमवार से गुरुवार को एक सत्र की बैठक अपराह्न 11 बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान दोपहर बाद डेढ़ बजे से लेकर ढाई बजे तक यानी एक घंटे का विराम रहेगा। अब तक यह विराम ढाई बजे से लेकर सवा तीन बजे तक का होता था।
शुक्रवार को कामकाज के अंतिम दिन की बैठक सुबह साढ़े 8 बजे की बजाय अब साढ़े नौ बजे आरंभ होगी जो दोपहर बाद 1 बजे की बजाय अब दोपहर दो बजे तक चलेगी। इस दौरान साढ़े 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक विराम होगा।
दो सत्रीय बैठक के दिन पहले सत्र का समय सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर दो बजे तक तथा दोपहर बाद तीन बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक रहेगा। इस दौरान आधे-आधे घंटे के दो विराम होंगे। यह विराम साढ़े 11 से 12 तथा शाम पांच बजे से साढ़े पांच बजे तक होगा।
दवा खाने के टाइम को लेकर बदलाव!
सूत्रों के अनुसार यह पता चला है कि भाजपा व कांग्रेस के कुछ विधायकों ने डाइबिटीज और बीपी की बीमारी के कारण दवा लेने के टाइम को लेकर विधानसभा सत्र के समय में फेरबदल करने की मांग की थी। पहली बैठक अब तक ढाई बजे खत्म होती थी जिस कारण कुछ विधायकों को खाना खाने और दवा लेने में देरी होती थी। इसलिए कुछ विधायकों ने इस संबंध में पहले अपने नेता व सचेतकों से गुहार लगाई। इसके बाद विधायक सचेतकों के साथ स्पीकर से मिले।

Home / Ahmedabad / गुजरात विधानसभा सत्र के समय में बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो