24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नया ऊंझा स्टेशन कल से होगा प्रारंभ

कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Pushpendra Rajput

•

Updated: 26 Oct 2018, 10:54 PM IST

train

नया ऊंझा स्टेशन कल से होगा प्रारंभ

अहमदाबाद. अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर ऊंझा स्टेशन को रविवार दोपहर बाद नए स्टेशन भवन से संचालित किया जाएगा। नए स्टेशन का प्रारंभ होन ेसे ऊंझा स्टेशन को बंद कर दिया जाएगा। 28 अक्टूबर से यात्री ट्रेनें उनजा स्टोपेज ऊंझा है वे नए ऊंझा स्टेशन पर ठहरेंगी। मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण के कारण इस स्टेशन को वर्तमान स्टेशन से 1.328 किलोमीटर महेसाणा की ओर स्थानांतरित किया गया है तथा नए ऊंझा स्टेशन में सभी यात्री सुविधाएं प्रदान की गई हैं। नए ऊंझा स्टेशन से भांडु मोटी दाऊ की दूरी 10.372 किलोमीटर तथा कामली स्टेशन की दूरी 8.638 किलोमीटर रहेगी।
नए स्टेशन के कमीशनिंग के चलते तकनीकी कारणों से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दिनांक 27 से 30 अक्टूबर तक ट्रेन संख्या 79431/79437 अहमदाबाद-महेसाणा-आबू रोड डेमू पैसेंजर निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 28 से 31 अक्टूबर तक ट्रेन संख्या 79438/79432 आबू रोड-महेसाणा-अहमदाबाद डेमू पैसेंजर निरस्त रहेगी। 27 से 30 अक्टूबर तक ट्रेन संख्या 54803 जोधपुर-अहमदाबाद पैसेंजर आबू रोड के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 54805 अहमदाबाद-जयपुर पैसेंजर, अहमदाबाद-आबू रोड के बीच निरस्त रहेगी। 28 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 19708 जयपुर-अहमदाबाद, ट्रेन संख्या 15270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर तथा ट्रेन संख्या 12548 अहमदाबाद-आगरा कैंट मार्ग में एक घंटा विलंब से रहेंगी।
राजकोट स्टेशन पर तीन ट्रेनों के प्लेटफार्म में आज बदलाव
राजकोट स्टेशन पर नए एस्केलेटर बनाने के लिए गर्डर खड़़ा करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग की ओर से शनिवार को प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 पर शुक्रवार रात 01.30 बजे से शनिवार सुबह 07.00 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। राजकोट के मंडल रेल प्रबंधक पी बी निनावे के अनुसार इस ब्लॉक की अवधि में राजकोट स्टेशन पर आनेवाली तीन गाडिय़ों के प्लेटफार्म में बदलाव किया जाएगा। शुक्रवार रात 02.58 बजे राजकोट आनेवाली गाड़ी संख्या 19251 सोमनाथ-ओखा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 1 की जगह प्लेटफार्म नंबर 3 पर आएगी। शनिवार सुबह 05.00 बजे राजकोट आनेवाली गाड़ी संख्या 59552 ओखा-राजकोट लोकल प्लेटफार्म नंबर 2 की जगह प्लेटफार्म नंबर 3 पर आएगी। शनिवार सुबह 05.40 बजे राजकोट से चलनेवाली गाड़ी संख्या 59548 राजकोट-अहमदाबाद लोकल प्लेटफार्म नंबर 2 की जगह प्लेटफार्म नंबर 3 से रवाना होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि इस बदलाव से संबंधित नवीनतम अपडेट्स पूछताछ कार्यालय या फिर स्टेशन मैनेजर से प्राप्त कर लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा ना हो।