scriptभाजपा के नवनिर्वाचित चार विधायक आज लेंगे शपथ | Newly elected MLAs will be sworn today | Patrika News
अहमदाबाद

भाजपा के नवनिर्वाचित चार विधायक आज लेंगे शपथ

 
-विधानसभा अध्यक्ष दिलाएंगे शपथ
-सभी चार कांग्रेस छोडक़र भाजपा में हुए थे शामिल

अहमदाबादMay 28, 2019 / 12:23 am

Uday Kumar Patel

Newly acted MLAs, Gujarat

भाजपा के नवनिर्वाचित चार विधायक आज लेंगे शपथ

गांधीनगर. राज्य विधानसभा के लिए गत दिनों हुए चार विधानसभा सीटों -माणावदर, ऊंझा, ध्रांगध्रा और जामनगर उत्तर-पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले भाजपा के चार नवनिर्वाचित विधायक मंगलवार को शपथ लेंगे।
इनमें माणावदर से जवाहर चावड़ा, ऊंझा से डॉ. आशाबेन पटेल, ध्रांगध्रा से पुरुषोत्तम साबरिया और जामनगर ग्राम्य सीट से राघवजी पटेल शामिल हैंं। विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी विधानसभा अध्यक्ष के चैम्बर में इन सभी विधायक पद की शपथ दिलाएंगे।
विधानसभा उपुचनाव में जीते सभी भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस में थे। चावड़ा, आशा पटेल व साबारिया वर्ष २०१७ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे, लेकिन इस वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले तीनों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वहीं राघवजी ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। ये सभी बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।
चावड़ा फिलहाल विजय रूपाणी में मंत्रिमंडल हैं। वे कांग्रेस से इस्तीफा देकर मंत्री बने थे। छह महीने के भीतर उन्हें विधायक की सदस्यता लेनी जरूरी थी। फिलहाल विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या १०३ हो गई है।
चार अन्य सीटों पर होंगे उपचुनाव

वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के चार विधायकों (निर्दलीय समर्थित सहित) के सांसद चुने जाने के कारण अब यह संख्या ९९ रह जाएगी। लोकसभा चुनाव में परबत पटेल, भरतसिंह डाभी, हसमुख पटेल और रतन सिंह राठौड़ को जीत मिली। पटेल बनासकांठा लोकसभा सीट से, डाभी पाटण से, पटेल अहमदाबाद पूर्व से तथा राठौड़ लुणावाडा सीट से विधायक चुने गए हैं।

Home / Ahmedabad / भाजपा के नवनिर्वाचित चार विधायक आज लेंगे शपथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो