scriptचुनाव का दारोमदार युवक कांग्रेस पर: सोलंकी | Opposition on Youth Congress: Solanki | Patrika News
अहमदाबाद

चुनाव का दारोमदार युवक कांग्रेस पर: सोलंकी

भाजपा पर देश और समाज को तोडऩे का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि विजय विश्वास सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय

अहमदाबादAug 25, 2017 / 11:57 pm

मुकेश शर्मा

Opposition on Youth Congress: Solanki

Opposition on Youth Congress: Solanki

अहमदाबाद।भाजपा पर देश और समाज को तोडऩे का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि विजय विश्वास सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। विधानसभा चुनाव का दारोमदार युवक कांग्रेस पर है। यदि कांग्रेस की सरकार आएगी तो सबसे ज्यादा यश युवक कांग्रेस को मिलेगा।

सोलंकी गुरुवार को गुजरात युनिवर्सिटी कन्वेशन सेन्टर में प्रदेश युवक कांग्रेस की ओर से आयोजित लोकशाही विजय विश्वास सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में युवक कांग्रेस को काम करना है। भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन चुनाव में युवक कांग्रेस को बूथों पर अपनी ताकत दिखानी है। गुजरात में बेरोजगारी हटाने के लिए कांग्रेस सरकार दृढ़ता से कार्य करेगी। कांग्रेस सरकार यदि रोजगार नहीं दे सकी तो बेरोजगारों को भत्ता देगी।

सोलंकी ने कहा कि नोटबंदी एवं जीएसटी ने गरीबों और मध्यमवर्ग की हालत खस्ता कर दी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देना है। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर राजा ब्रार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को देश में गरीब-मध्यमवर्ग के लिए संघर्ष करना है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि देश में युवा शक्ति की पहचान राजीव गांधी ने कराई। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष में मत का अधिकार दिलाया। इस मौके पर गुजरात कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत, युवक कांग्रेस के महामंत्री इन्द्रविजयसिंह गोहिल, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाबसिंह समेत कई नेता मौजूद थे।

पुलिसकर्मी बन 11 को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

खुद को पुलिस कर्मचारी बताते हुए 11 लोगों को चपत लगाने के आरोप में शहरकोटडा पुलिस ने हाटकेश्वर त्रिवेदी की चाली निवासी हितेश मराठी (२८) को गिरफ्तार किया है। शहरकोटडा पुलिस ने इससे पहले १४ अगस्त को ऐसे ही मामलों में दो आरोपियों मोसिनखान पठान व अमित नागर को गिरफ्तार किया था।

इनकी पूछताछ में सामने आया था कि उनके साथ पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने के मामलों में हितेश भी शामिल था। यह लोग खुद को क्राइम ब्रांच कर्मचारी बताते हुए जांच के बहाने से लोगों के वाहन चेक करते उसमें नकदी आभूषण मिलने पर उसे जब्त करने की बात कहते हुए लेकर फरार हो जाते थे। हितेश हाल ही में हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा में फेल हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो