गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गायत्रीबा वाघेला की अगुवाई में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजनबेन गजेरा, पार्षद जेनमबेन खफी, वार्ड अध्यक्ष भानुबेन परमार, शहर मंत्री अर्चनाबेन आदि महिला अग्रणी एवं कार्यकर्ता व मनपा में विपक्ष के नेता अल्ताफ खफी ने मनपा आयुक्त को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में आरोप लगाया है कि शहर में सबसे गंभीर समस्या स्वास्थ्य की है। सफाई के अभाव में चारों ओर गंदगी फैली है, जिसके चलते बीमारियां फैल रही है। शहर के रास्तों की हालत दयनीय बनी हुई है। डोर टू डोर कचरा एकत्रित नहीं किया जा रहा। जामनगर में आवारा घूमने वाले पशुओं की भी समस्या गंभीर है। ऐसे में समस्याओं को हल कराने की मांग की गई है। साथ ही समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन करने की चेतावनी दी है।