scriptGujarat election 2022: सौराष्ट्र-कच्छ व दक्षिण गुजरात में पहले चरण का मतदान आज, 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat election 2022: सौराष्ट्र-कच्छ व दक्षिण गुजरात में पहले चरण का मतदान आज, 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार

Polling, first phase, 89 seats, Saurashtra-Kutch, South Gujarat, Gujarat election 2022

अहमदाबादNov 30, 2022 / 11:31 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat election 2022: सौराष्ट्र-कच्छ व दक्षिण गुजरात में पहले चरण का मतदान आज,  89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार

Gujarat election 2022: सौराष्ट्र-कच्छ व दक्षिण गुजरात में पहले चरण का मतदान आज, 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार

Gujarat election 2022 Polling for 1st phase in 89 seat of Saurashtra-Kutch, South Gujarat

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ व दक्षिण गुजरात के इलाकों में गुरुवार को मतदान होगा। इन इलाकों की 19 जिलों में 89 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। गुरुवार को पोलिंग पार्टियां सुरक्षा बलों के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गई।
गुजरात के रण में इस बार दो परंपरागत प्रतिद्वंद्वी-भाजपा व कांग्रेस- के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा व कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं वहीं आम आदमी पार्टी के 88 उम्मीदवार हैं। पार्टी के सूरत पूर्व से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके अलावा 36 अन्य राजनीतिक दल भी मैदान में हैं।
इनमें बहुजन समाजवादी पार्टी के 57, भारतीय ट्राइबल पार्टी के 14, सीपीआईएम के 4 उम्मीदवारों के अलावा समाजवादी पार्टी के भी उम्मीदवार शामिल हैं। पहले चरण में 339 निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं।
कुल 788 प्रत्याशियों में से 70 महिलाएं हैं। इनमें भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 6 और आप ने 5 महिलाओं को उतारा है।
पिछली बार पाटीदार आंदोलन, दलित आंदोलन व किसानों के गुस्से के चलते भाजपा को सौराष्ट्र-कच्छ में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था और कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा था। हालांकि दक्षिण गुजरात में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। ऐेसे में भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के लिए यह चरण काफी अहम माना जा रहा है।
2017 के चुनाव में 89 सीटों में से भाजपा को 48 सीटें मिली थी वहीं कांग्रेस बीटीपी और एनसीपी ने मिलकर 40 सीटें हथियाई थीं। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।
भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में लगातार सातवीं बार सत्ता हथियाने की जुगत में है वहीं 3 दशकों से राज्य की सत्ता से बाहर कांग्रेस वापसी के लिए जोर लगा रही है। पहली बार दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी के लिए ये दोनों इलाके अहम हैं। पाटीदार आंंदोलन का गढ़ बने सूरत में महानगरपालिका चुनाव में 27 सीटें मिलने के चलते पार्टी उत्साहित है।

मुकाबले में होंगे आज ये चेहरे
भूपेन्द्र पटेल सरकार के 10 मंत्री

भाजपा की ओर से इस चरण में प्रमुख चेहरों में भूपेन्द्र पटेल सरकार के 10 मंत्री शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से राघवजी पटेल, जीतू वाघाणी, जीतू चौधरी, हर्ष संघवी, पूर्णेश मोदी, वित्त मंत्री कनू देसाई, देवा मालम, विनोद मोरडिया, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल शामिल हैं। वहीं क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रीवाबा जाडेजा भी मैदान में हैं।
कांग्रेस के धानाणी-मोढ़वाडिया मैदान में

कांग्रेस की ओर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढ़वाडिया के साथ-साथ कांग्रेस के 3 कार्यकारी अध्यक्ष ललित कगथरा, ऋत्विक मकवाणा, अमरीश डेर व मोहम्मद जावेद पीरजादा तथा पूर्व विधायक इंद्रनील राज्यगुरु भी मैदान में हैं।
गढ़वी-इटालिया सहित आप के सभी प्रमुख नेता इसी चरण में

आम आदमी पार्टी के सभी प्रमुख चेहरे इसी चरण में मुकाबले में हैं। इनमें सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया व अल्पेश कथीरिया शामिल हैं। उधर बीटीपी से छोटू वसावा भी आठवीं बार विधायक बनने के लिए इस बार डेडियापाडा सीट से कड़े मुकाबले में हैं।

आंकड़ों में पहला चरण::

कुल प्रत्याशी: 788
भाजपा: 89
कांग्रेस: 89
आप: 88

कुल मतदाता: 2.39 करोड़
पुरुष मतदाता: 1.24 करोड़
महिला मतदाता: 1.15 करोड़
थर्ड जेंडर मतदाता: 497
पहली बार वोटर: 574560
99 साल से ज्यादा: 4945 मतदाता
बैलेट यूनिट: 34324
कंट्रोल यूनिट: 34324
वीवीपैट: 38749
कुल कर्मचारी: 106963
प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स: 27978
पोलिंग स्टाफ: 78985
-मोरबी सीट पर 17 प्रत्याशी होने से दो बैलेट यूनिट
-सूरत की लिंबायत सीट पर 44 प्रत्याशी होने से तीन बैलेट यूनिट
सर्विस वोटर: 9606
पुरुष : 9371
महिला :235

एनआरआई मतदाता: 163
पुरुष: 125
महिला: 38

मतदान स्थल:14382
शहरी क्षेत्रों में: 3311
ग्रामीण क्षेत्रों में: 11071
मतदान केन्द्र: 25430
शहरी क्षेत्रों में 9014
ग्रामीण क्षेत्रों में 16416
विशिष्ट मतदान केन्द्र

मॉडल मतदान केन्द्र- 89
दिव्यांग संचालित मतदान केन्द्र-89
इको फ्रेंडली मतदान केन्द्र-८९
सखी मतदान केन्द्र-611
युवा संचालित मतदान केन्द्र-18

Home / Ahmedabad / Gujarat election 2022: सौराष्ट्र-कच्छ व दक्षिण गुजरात में पहले चरण का मतदान आज, 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो