scriptजनता की समस्याओं का निराकरण तत्काल हो: कौशिक पटेल | Public problems should be resolved immediately: Kaushik Patel | Patrika News
अहमदाबाद

जनता की समस्याओं का निराकरण तत्काल हो: कौशिक पटेल

-जनफरियाद निवारण कार्यक्रम में बोले मंत्री

अहमदाबादAug 23, 2019 / 10:13 pm

Omprakash Sharma

जनता की समस्याओं का निराकरण तत्काल हो: कौशिक पटेल

Kaushik patel

अहमदाबाद. राजस्वमंत्री कौशिक पटेल ने कहा कि राज्य के दूरदराज इलाकों में रहने वाले उचित न्याय मिले इसके लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष ध्यान देना होगा। प्रशासन को नागरिकों के प्रति सहानुभुति दिखानी चाहिए।
मंत्री पटेल गुरुवार को स्वागत ऑन लाइन जनफरियाद निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को अपनी शिकायत के निवारण के लिए किसी तरह के धक्के नहीं खाने पड़े और समस्या का हल जल्द से जल्द किया जाए। अधिकारियों और कर्मचारियों को आगह किया कि समाज के सभी वर्गों को तत्काल न्याय मिले इसके लिए राज्य सरकार ने यह कार्यक्रम करीब सोलह वर्ष पूर्व शुरू किया था जो सफल रहा है। प्रत्येक माह के अंतिम गुरुवार को स्वागत ऑनलाइन जनफरियाद निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार समेत अधिकारी उपस्थित रहे।
सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के लिए अब मरीजों का अभिप्राय
राज्य की स्वास्थ्य आयुक्त पहुंची राजकोट
राजकोट. शहर में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही विविध बीमारियों के संबंध में गुरुवार को राजकोट के सिविल अस्पताल पहुंची राज्य की स्वास्थ्य आयुक्त जयंति रवि ने अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि अब सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को लेकर मरीजों से भी अभिप्राय लिया जाएगा। उ
स्वास्थ्य आयुक्त ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीष मेहता मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. गौरवी ध्रुवा तथा अन्य चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने रोगी कल्याण समति की बैठक में भी भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल के विविध विभागों का दौरा कर चिकित्सा कर्मियों से मरीजों की सुविधाओं पर अधिक से अधिक ध्यान देने तथा रोगों के उपद्रव को रोकने की कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ऐसा नया नियम बनाया जा रहा है जिसमें राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों से सुविधाओं और अस्पताल कर्मियों के व्यवहार के बारे में अभिप्राय लिया जाएगा। इस योजना का हेंडलिंग नर्सिंग विभाग की ओर से किया जाएगा।
अन्य एक योजना के संबंध में भी उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि गर्भस्थ शिशु व उसके जन्म के दो वर्ष बाद तक उसे महत्वपूर्ण सुविधाएं मुहैया करने की दिशा में भी अहम कदम उठाया जा रहा है।

Home / Ahmedabad / जनता की समस्याओं का निराकरण तत्काल हो: कौशिक पटेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो